{"_id":"56-136925","slug":"Azamgarh-136925-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े मंगलवार को हनुमत मंदिरों में उमड़े भक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े मंगलवार को हनुमत मंदिरों में उमड़े भक्त
Azamgarh
Updated Wed, 06 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। बड़े मंगलवार को नगर के विभिन्न हनुमत मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन के लिए भक्तों की भीड़ सुबह से उमड़ पड़ी थी। इस दौरान मंदिरों में भक्तजन हनुमान चालीसा, हनुमानाष्टक और बजरंग बाण का पाठ कर पवनपुत्र की आराधना की।
बड़ा मंगलवार को सुबह से ही नगर के अन्नतपुरा मुहल्ले में स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने मंदिर में बजरंग बली की आराधना कर अपने और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जयकारे और घंटा घड़ियाल की आवाज ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नगर के चौक दक्षिणमुखी देवी मंदिर में, रैदोपुर हनुमान मंदिर, बड़ादेव हनुमान मंदिर, एलवल स्थित लालमंदिर सहित अन्य मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लालगंज संवाददाता के अनुसार हनुमानगढ़ी में भी बजरंगबली के दर्शन-पूजन को भक्तों का तांता लगा रहा।