{"_id":"56-136922","slug":"Azamgarh-136922-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई के नाम पर धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरबीआई के नाम पर धोखाधड़ी
Azamgarh
Updated Wed, 06 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सावधान! भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन के नाम से आपको पांच करोड़ रुपये का इनाम जीतने की सूचना का ईमेल मिले तो उस पर विश्वास न करें। अन्यथा ठगी के शिकार हो सकते हैं। ऐसा ही मामला हाल ही में सामने आया है। इसमें इनाम जीतने वाले से टैक्स के रूप में 15 हजार 600 रुपये की मांग की गई है। गवर्नर के नाम से भेजे गए ई-मेल पर भरोसा कर कई लोगों ने रुपये जमा भी कर दिए हैं। उधर, रिजर्व बैंक ने अपनी वेबसाइट पर लोगों को इस प्रकार के ईमेल से बचने के लिए आगाह किया है।
आजमगढ़ जिले के एक टीवी चैनल के रिपोर्टर को भेजे गए ई-मेल में आरबीआई के गवर्नर की तरफ से यह बताया गया है कि आरबीआई की तरफ से करवाए गए सर्वे में आपको चुना गया है। आपके नाम पांच करोड़ रुपये का इनाम निकला है। बहुत जल्द बैंक की तरफ से एक कार्यक्रम आयोजित करके आप सभी लोगों को बुलवाया जाएगा और मुख्य अतिथि के हाथों सभी को इनाम का चेक प्रदान किया जाएगा। इनाम की तिथि घोषित होने से पूर्व आप सभी लोग आवश्यक कोरम को पूरा कर लें और भारतीय स्टेट बैक के एक खाते में टैक्स के रूप में 15 हजार 600 रुपये तत्काल जमा कर दें। इस मेल पर विश्वास कर कई लोगों ने खाते में धन जमा करवाया है।
ऐसा मामला पता चलने पर आरबीआई की वेबसाइट आरबीआई डाट ओआरजी डाट इन पर प्रेसनोट जारी कर लोगों को इस प्रकार के ईमेल से बचने के लिए आगाह किया गया है। इस मामले से जुड़ा एक दूसरा प्रेसनोट तीन दिन पूर्व भी वेबसाइट पर डाला गया है। -अल्पना किल्लावाला, प्रिंसिपल चीफ जनरल मैनेजर, रिजर्व बैंक आफ इंडिया
विज्ञापन
कुछ जालसाज किस्म के लोग ऐसे ईमेल लोगों को भेज रहे हैं। रिजर्व बैंक ऐसे ईमेल्स से सावधान रहने के लिए समय-समय पर गाइडलाइन्स जारी करता रहता है। लोगों को चाहिए कि वे जालसाजों के बहकावे में नहीं आएं। -दिनेश चंद्र दुबे, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़