{"_id":"56-131055","slug":"Azamgarh-131055-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की तीन घटनाओं में लाखों का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की तीन घटनाओं में लाखों का माल पार
Azamgarh
Updated Thu, 29 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोर पान की गुमटी सहित तीन स्थानों पर सेंध लगाकर नगदी सहित डेढ़ लाख से अधिक का सामान उठा ले गए। अहरौला संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के मोलनापुर भेदौरा गांव निवासी महेंद्र के घर में सोमवार की रात चोर चहारदीवारी फंदकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर महेंद्र के घर से 20 हजार नगद, करीब एक लाख रुपये मूल्य का आभूषण और लैपटॉप आदि चुरा ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
कटानी बाजारः महराजगंज थाना क्षेत्र के भैरोजी चौक पर पान की दो गुमटियों का ताला तोड़कर मंगलवार की रात चोरों ने 11 हजार नगद और इतने मूल्य का सामन चुरा ले गए। गुमटी उसुर कुढ़वा गांव निवासी मुन्नी लाल की तथा दूसरी गुमटी चुन्नीलाल की थी। दोनों गुमटी के स्वामियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया।