फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बारिश ने खोली पालिका की पोल

बारिश ने खोली पालिका की पोल

Thu, 29 May 2014 05:32 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Thu, 29 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। गत दो दिनों से मौसम ने जो करवट ली हैै, उससे लोगों को तेज धूप और उमस से राहत तो मिली है लेकिन नगर पालिका की लापरवाही की पोल भी खुल गई है। नालियों के जाम होने से महज कुछ घंटों की बारिश में ही सड़कें लबालब हो गईं और अधिकांश मोहल्लों में पानी लोगों के घरों में घुस गया। मंगलवार को सुबह हुई बारिश से नगर के लगभग सभी नाले जाम हो गए । जगह-जगह जल-जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। सबसे बुरा हाल पांडेय बाजार की रहा, जहां नाला जाम होने से सड़क पानी में डूब गई। इसके चलते राहगीरों को दिक्कत हुई। इधर रैदोपुर काली चौरा क्षेत्र में पिछले तीन साल से जाम पड़े नाले के चलते बंधे केनीचे तीन एकड़ में फैला दूषित जल लोगों के दरवाजे पर पहुंच गया। शहर में जहां लोगों को दुश्वारियां झेली पड़ीं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में जल निकासी के लिए लगभग दो दर्जन से अधिक नाले हैं। बेतरतीब नालों के निर्माण और सफाई न होने से बरसात के समय नालों का पानी सड़कों पर आ जाता है। मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे से तकरीबन एक घंटे तक हुई बारिश से जाम नालों के चलते सड़कों पर जगह-जगह जलजमाव हो गया। पांडेय बाजार स्थित एसकेपी इंटर कालेज को जाने वाली सड़क जलमग्न हो गई। इस रोड से जाने वाले लोगों को बरसात के पानी से होकर गुजरना पड़ा। यही हाल रैदोपुर, पुरानी सब्जी मंडी, कालीनगंज रोड पर भी रही। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात होने से खेतों में नमी आ जाने से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान खरीफ की फसलों की तैयारी के लिए खेतों की जोताई में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed