{"_id":"56-130970","slug":"Azamgarh-130970-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा न देने पर आंदोलन की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा न देने पर आंदोलन की चेतावनी
Azamgarh
Updated Wed, 28 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का दल मंगलवार को जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिला निर्वाचन अधिकारी से मिला। ज्ञापन सौंप सदस्यों ने लोकसभा चुनाव में ड्यूटी से वापस घर जाते समय सड़क दुर्घटना में मारे गए शिक्षक और पीठासीन अधिकारी विजय कुमार सिंह के परिवार को मुआवजा देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अविनाश राय ने कहा कि अभी तक मृत शिक्षक के परिवार को सांत्वना देनेे तक कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द मृत शिक्षक के परिवार को मुआवजा नहीं दिया गया तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। प्रतिनिधमंडल में जितेंद्र कुमार राय, उमाशंकर सिंह, वशिष्ठ राय, मंजूलता राय, प्रवीण मिश्र, द्वारिकाधीश, संतोष राय आदि शामिल थे।
विज्ञापन