फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पांच फिजिशियन छुट्टी पर, मरीज रहे हलाकान

पांच फिजिशियन छुट्टी पर, मरीज रहे हलाकान

Tue, 25 Feb 2014 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Tue, 25 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। एक साथ पांच फिजिशियन डाक्टरों के अवकाश पर चले जाने से जिला अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई है। अस्पताल का सारा लोड एक ही फिजिशियन पर आ गया है इससे पिछले चार दिनों से बड़ी संख्या में मरीज वापस लौट रहे हैं। सोमवार को कुछ मरीजों और उनके तीमारदारों ने अस्पताल परिसर में हंगामा भी किया। बाद में सीएमएस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पर तैनात फिजिशियन डा. एसके उपाध्याय, डा. केसरवानी, डा. विमलेश, डा. राजनाथ और डा. एके मिश्रा चार दिन से छुट्टी पर हैं। इससे सारा भार अकेले डा. आरआर श्रीवास्तव पर आ गया है। एक साथ पांच डाक्टरों के न रहने से अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई है। सोमवार को अस्पताल आए लोगों ने डाक्टरों के न होने पर हंगामा शुरू कर दिया। सिधारी क्षेत्र के डुगडुगवा गांव निवासी संतोष कुमार ने बताया कि वह दो दिन से लगातार अस्पताल आ रहा है, डाक्टर के न मिलने से परेशान है। सरायमीर के नंदाव गांव निवासी अंबिका चौहान ने कहा कि वह फिजिशियन को दिखाने के लिए चार दिन से यहां का चक्कर लगा रहा है। यही हाल कंधरापुर थाना क्षेत्र के मड़या गांव निवासी विश्वनाथ राम सहित अन्य का भी था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के अधीक्षक डा. केडी द्विवेदी ने बताया कि लुधियाना में फिजिशियन डाक्टरों की कांफ्रेंस है, ये सभी डाक्टर उसी में भाग लेने गए हैं। इनके मंगलवार को आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इन डाक्टरों के न रहने पर डा. आरआर श्रीवास्तव मरीजों को देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed