{"_id":"56-123012","slug":"Azamgarh-123012-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की राजनीति में नहीं टिकेंगे मोदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास की राजनीति में नहीं टिकेंगे मोदी
Azamgarh
Updated Tue, 25 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सठियांव। यूपी के विकास की राजनीति में गुजरात दंगे के आरोपी मोदी जैसे नेता टिकने नहीं पाएंगे। यहां की जनता उन्हें बैरंग लौटा देगी। ये बातें महाराष्ट्र सपा के अध्यक्ष अबु आसिम आजमी ने सोमवार को सठियांव बाजार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।
उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगा कांग्रेस और भाजपा की साजिश है। दोनों पार्टियों से देश को खतरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा इंसानियत के नाम पर धब्बा है। वह मंदिर-मस्जिद के नाम पर दंगे भड़काती है। श्री आजमी ने बसपा को अल्पसंख्यकों का दुश्मन बताते हुए कहा कि इस पार्टी में अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ने वालों को पार्टी से बाहर कर दिया जाता है, जबकि सपा अल्पसंख्यकों के हित में कार्य करती है। सपा ने 23 महीने के शासनकाल में कब्रिस्तानों की सुरक्षा के लिए पांच सौ करोड़ दिया। संसद में अकेले मुलायम सिंह यादव ही मुसलमानों की लड़ाई लड़ते हैं। सपा के जिलाध्यक्ष एवं सदर लोकसभा प्रत्याशी हवलदार यादव ने कहा कि आजमगढ़ से बाहुबल और धनबल के आतंक के खिलाफ विकास की आंधी चल पड़ी है। लोकसभा चुनाव में जनता इतिहास रचने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि जनपद को बदनामी का जो कलंक पिछली बसपा सरकार ने लगाया है, उसे विकास की गंगा बहा कर धोना होगा। सम्मेलन केसंयोजक पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने अबु आसिम आजमी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि हमारी लड़ाई बसपा,भाजपा, कांग्रेस से नहीं, बल्कि अफवाहों से है। अफवाहों से सतर्क रहते हुए मुलायम सिंह यादव को ताकत देने की जरूरत है। पूर्व राज्यसभा सदस्य नंदकिशोर यादव ने आह्वान किया कि नेता जी को दिल्ली पहुंचाने के लिए हवलदार यादव को सांसद बनाना होगा।
सम्मेलन में पूर्व विधायक श्यामनरायन यादव, मुबीन अहमद, हाजी युनुस अंसारी, शहनवाज, असरारूल हक, महबूब आलम, देवसी यादव, एसके सत्येन, शिशुपाल, आर्शीवाद यादव, दुलारे यादव, विजय नरायन, राजेंद्र यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता शोभनाथ और संचालन हरिप्रसाद दुबे ने किया।