{"_id":"56-111968","slug":"Azamgarh-111968-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी जारी रहा आशा बहुओं का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी जारी रहा आशा बहुओं का धरना
Azamgarh
Updated Sat, 26 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर धरना दे रहीं आशा बहुओं ने दूसरे दिन भी धरना दिया। हालांकि दोपहर बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डा.बीबी सिंह आशा बहुओं के मंच पर पहुंचे। साथ ही उन्हें आश्वासन दिया। लेकिन आशा बहुएं सीएमओ के आश्वासन से संतुष्ट नहीं दिखीं।
आशा बहू कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष विभा राय ने बताया कि उनकी मांगों में बकाया पारिश्रमिक का भुगतान, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करना आदि शामिल है। विभा राय के अनुसार उनका पारिश्रमिक वर्ष 2007 से बकाया है। मंच पर पहुंचे सीएमओ को आंदोलित आशाओं ने अपना ज्ञापन सौंपा। सीएमओ ने बताया कि उनके पारिश्रमिक का भुगतान सीएचसी के खातों मेें स्थानांतरित कर दिया गया है। जबकि संघ की अध्यक्ष विभा राय का कहना था कि आशा का पैसा विभागीय कर्मचारियों ने हजम कर दिया। इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बकाया भुगतान किया जाए। धरने के अंत में आशा बहुओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि उनकी मांगें पूरी नहीं की गई, तो मुख्यमंत्री के आने से पूर्व 28 अक्तूबर को आमरण अनशन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।