{"_id":"5c782864bdec221181374a05","slug":"91551378532-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रोचार के बीच एक दूजे के हुए 47 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रोचार के बीच एक दूजे के हुए 47 जोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजवां। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को फूलपुर ब्लाक परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच 47 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। दो मुस्लिम जोड़े को भी निकाह पढ़ाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रमाकांत यादव, ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार यादव, प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, राघवेंद्र सिंह, राजीव मौर्य, अरविंद कुमार अस्थाना, नागेंद यादव, गौरव यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में फूलपुर और पवई दो ब्लाकों के 47 जोड़ों ने प्रतिभाग किया। विवाह के लिए पांच मंडप और निकाह के लिए स्टेज बनाए गए थे। ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रत्येक मंडप में पहुंच कर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। समाज कल्याण अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक है। बेटियों की शादी करना सबसे पुनीत का कार्य होता है। अर्चना यादव ने कहा कि इस योजना के तहत हर वर्ग के लोग इसका लाभ उठा सकते हैं। लड़की के खाते में 35 हजार रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भेजने की बात कही गई। 10 हजार रुपये के उपहार दिए गए। ब्लाक परिवार की तरफ से 3500 रुपये का समान दिया गया। बालिकाओं की ओर से रंगोली बनाई गई। संचालन प्रमोद यादव और जीतेन्द्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।