फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पैसा मिलने के बाद भी नहीं कराया निर्माण, अब होगी एफआईआर

पैसा मिलने के बाद भी नहीं कराया निर्माण, अब होगी एफआईआर

Fri, 01 Mar 2019 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
पैसा मिलने के बाद भी नहीं कराया निर्माण, अब होगी एफआईआर
आजमगढ़। लगभग एक हजार से अधिक लोग ऐसे हैं जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली व दूसरी किस्त मिलने के बावजूद उन्होंने निर्माण नहीं कराया। बहुत से लोग ऐसे भी जिन्हें पहली किस्त मिल गई, उन्होंने कुछ निर्माण भी कराया लेकिन बाद में अपात्र हो गए। अब ऐसे लोगों केे खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास का पैसा मिलने के बाद भी निर्माण न कराने वालों पर प्रशासन अब सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। प्रशासन अब ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर रकम की वसूली करेगा। इसके लिए परियोजना निदेशक अभिमन्यु कुमार सिंह ने सभी खंड विकास अधिकारियों से ऐसे लोगों की सूची मांगी है। पीडी ने बताया कि जिले में लगभग एक हजार लोग ऐसे हैं जिन्होंने पैसे लेने के बाद भी आवास का निर्माण शुरू नहीं किया। अपात्र लोगों को पैसा वापस करने और जिन पात्रों को पैसा मिला है लेकिन निर्माण नहीं शुरू कराया इन लोगों को कई बार निर्देश दिया जा चुका है। लेकिन इन लोगों के कानों पर अब तक जूं नहीं रेंगी। इसलिए सभी खंड विकास अधिकारियों से ऐसे लोगों की रिपोर्ट मांगी गई है। अगर इन लोगों द्वारा एक हफ्ते के अंदर निर्माण की कार्रवाई शुरू नहीं की तो इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed