फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आठवीं मौत के बाद स्वास्थ्य महकमें में दिखा हड़कंप

आठवीं मौत के बाद स्वास्थ्य महकमें में दिखा हड़कंप

Mon, 25 Feb 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
आठवीं मौत के बाद स्वास्थ्य महकमें में दिखा हड़कंप
मुबारकपुर (आजमगढ़)। कस्बा व आसपास के क्षेत्र में फैले पीलिया से रविवार को आठवीं मौत हो गई। इस मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। प्रभारी सीएमओ सोमवार को एक बार फिर कस्बे में पहुंचे और मरीजों का हाल लेने के साथ ही पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर ढाढस बंधाया।
विज्ञापन

डेढ़ माह से मुबारकपुर कस्बे में पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है। कस्बे की जनता पीलिया से आजीज आ चुकी है और स्वास्थ्य महकमा व नगर पालिका प्रशासन सिर्फ एक दूसरे पर ही आरोप-प्रत्यारोप में लगा हुआ है। प्रभारी सीएमओ डॉ. वीके अग्रवाल ने सोमवार को सीएचसी पर नपा के चेयरमैन प्रतिनिधि व ईओ के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने नपा के पानी को ही पीलिया का प्रमुख कारण बताया। पहले तो चेयरमैन प्रतिनिधि व ईओ प्रभारी सीएमओ के इस बात से इंकार करते रहे और अपने पानी को पूरी तरह से शुद्ध बताया। लेकिन प्रभारी सीएमओ ने लखनऊ से आयी पानी की जांच को सामने रख तो नपा प्रशासन की बोलती बंद हो गई। सीएमओ ने कहा कि दूषित पानी और दूषित खानपान के चलते ही पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है। इस पर लगाम तभी लग सकता है जब हम इन दोनों पर रोक लगाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के तले भूने खाद्य पदार्थो का सेवन कत्तई न करें। पानी उबाल कर व क्लोरीन की गोली डाल कर पीये। डॉ. परवेज आलम ने पीलिया के लक्षण बताते हुए कहा कि सर्वप्रथम उल्टी, मिचली, कमजोरी, पेट में हल्का दर्द आदि होता है। यदि किसी में ऐसा है तो वह तत्काल डॉक्टर से संपर्क करे। झाडफूंक व झोला छाप डॉक्टरों के बजाए सरकारी अस्पताल पर इलाज कराये। मांस-मछली व तैलीय भोजन का प्रयोग न करें तथा जितना हो सके उतना आराम करें। बैठक में पीलिया पर लगाम के लिए उच्चस्तरीय जांच कमेटी का गठन कर जांच कराये जाने की भी बात उठी। जिसका स्वास्थ्य महकमा के साथ ही नपा प्रशासन ने भी समर्थन किया। इस अवसर पर हाजी अब्दुल मजीद, ईओ राजपति अविचल, रागिब, रविंद्र सिंह, डॉ. सी यादव, डॉ. अबुल कलाम, डॉ. मनोज राव, डॉ. मेराज, सभासद इरफान अहमद, अरशद जमाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000000000000000
कस्बे के पाइप लाइन में अब कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है। दूषित पानी की सप्लाई कहीं भी नहीं हो रही है। इसके बाद भी पीलिया फैल रहा है तो निश्चित तौर पर और कुछ कारण भी हो सकता है। कस्बे में खुले में खाद्य पदार्थो की बिक्री पर अब तक रोक नहीं लग सकी है। मांस- मछली पूर्व की भांति ही बिक रही है। वहीं खाद्य विभाग ने अब तक जिनकी भी सेंपुलिंग किया है, किसी की भी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। यह भी संभव है कि पीलिया के पीछे नपा के पानी के बजाए दूषित खाद्य पदार्थ प्रमुख कारण हो। ऐसे में उच्च स्तरीय जांच जारूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाजी अब्दुल मजीद, चेयरमैन प्रतिनिधि, नपा मुबारकपुर।
000000000000000
जहां कहीं भी दूषित पानी की शिकायत है उन क्षेत्रों की पाइप लाइन धीरे-धीरे कर बदलने की कवायद चल रही है। सर्वाधिक प्रभावित पूरारानी मुहल्ले में नई पाइप लाइन का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। इसके साथ ही टूटे नालों की मरम्मत के साथ ही उन्हें ढकने की कवायद भी जोरों पर चल रही है। साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य कराया जा रहा है।

राजपति अविचल, ईओ, नपा मुबारकपुर।
000000000000
आधा दर्जन की जांच, मिला एक नया मरीज
मुबारकपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को आधा दर्जन भर लोगों में पीलिया की जांच की गई। जिसमें एक नया मरीज 60 वर्षीय जया निवासी मुहल्ला पुरानी बस्ती पाया गया। पीलिया की पुष्टि होने के बाद डॉक्टरों ने इसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। वहीं कस्बा स्थित विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों पर भी आधा दर्जन भर पीलिया के रोगी इलाज के लिए पहुंचे। जिन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
- मनोज कुमार गोंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed