फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मुबारकपुर में हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने डाला डेरा

मुबारकपुर में हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने डाला डेरा

Tue, 12 Feb 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
मुबारकपुर में हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने डाला डेरा
आजमगढ़/मुबारकपुर। एक माह से अधिक समय से पीलिया की चपेट में आए मुबारकपुर कस्बे में एक बार फिर नए मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की जिले से पहुंची टीम ने कस्बे में दिनभर डेरा डाले रखा। साथ ही पीलिया प्रभावित क्षेत्रों में टीम ने चक्रमण किया और बचाव के उपायों के बारे में बताया।
विज्ञापन

11 जनवरी से मुबारकपुर कस्बा समेत आसपास के क्षेत्र में पीलिया फैला हुआ है। फरवरी के शुरूआत से नए मरीजों को आना बंद हो गया था। लेकिन वहीं रविवार से अचानक नए मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि होने लगी। रविवार को जहां नौ नए मरीज मिले थे तो वहीं सोमवार को ये संख्या बढ़कर 12 से अधिक हो गयी। इलाके में पीलिया के फिर से बढ़ने की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। नतीजतन मंगलवार को स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय के नेतृत्व में विभाग की टीम ने कस्बे में डेरा डाल लिया और सीएचसी से लेकर पीलिया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान लोगों से खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थो व तली भूनी चीजों को खाने से परहेज करने की अपील भी की गई। टीम ने कस्बे में 12 स्थानों पर पानी की जांच किया। जिसमें छह स्थानों पर तो क्लोरीन के मात्र ठीक पायी गई तो वहीं छह अन्य स्थानों पर क्लोरीन नहीं मिला। जिस पर नपा के जलकल विभाग को सभी स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में क्लोरीन डाल कर पानी की सप्लाई का निर्देश दिया गया। टीम ने सीएचसी पर तैनात डॉक्टरों को निर्देशित किया गया कि मरीजों को तत्काल बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं। कहा, नपा के जलकल विभाग की लापरवाही भारी पड़ सकती है। कस्बे में चक्रमण के दौरान डिप्टी सीएमओ के साथ अमूल श्रीवास्तव, नपा के ईओ राजपति अविचल, चेयमैन प्रतिनिधि हाजी अब्दुल मजीद, राजन चौधरी, रविंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

13 की जांच, दो में मिला पीलिया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को 27 मरीजों की जांच की गई थी, जिसमें 17 लोगों में पीलिया के लक्षण पाये गए थे। वहीं मंगलवार को भी 13 लोगों ने जांच कराया, जिसमें दो लोगों में पीलिया के लक्षण मिले। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि कस्बे में पीलिया की शुरूआत के साथ ही चार टीमें लगा दी गई थी जो आज भी काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाफिजे मिल्लत पर आयोजित दो दिवसीय उर्स के दौरान कस्बे में पूड़ी-हलुआ समेत अन्य खाद्य पदार्थ लोगों ने जमकर खाया। पीलिया के चलते कस्बा वासियों के लीवर कमजोर हैं। खाद्य पदार्थो में लापरवाही से पीलिया ने एक बार फिर अटैक कर दिया है। लोग खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान दें। निश्चित तौर पर चार-छह दिनों में पीलिया पर पूरी तरह से कंट्रोल कर लिया जाएगा।
डॉ. संजय, डिप्टी सीएमओ, आजमगढ़।

------------------------


दूषित पानी की सप्लाई पर नपा ने लगाई रोक
नालों की सफाई और ढ़कने के काम भी भी आयी तेजी
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। नगर पालिका प्रशासन मंगलवार को हरकत में आ गया। जहां भी दूषित पानी के सप्लाई की सूचना है वहां की सप्लाई बंद करा दी गई है। वहीं नालों की सफाई व उन्हें ढकने की कवायद में भी तेजी आ गई है। चेयरमैन प्रतिनिधि व ईओ स्वयं वार्डों का चक्रमण कर साफ-सफाई व नए पाइप लाइन बिछाने के कार्यो का निरीक्षण कर तेजी लाने का निर्देश दिए।
पूरा रानी मुहल्ले में ज्यादा गंदगी के साथ ही दूषित पानी के सप्लाई की शिकायत भी सामने आई थी। अभी सोमवार को भी पूरा रानी मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने अपने घर में गंदे पानी आने की शिकायत की थी। मंगलवार को चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी अब्दुल मजीद व ईओ राजपति अविचल के नेतृत्व में नपा की टीम ने भी विभिन्न क्षेत्रों का चक्रमण कर चल रहे नये पाइप लाइन बिछाने के कार्यो का मुआयना किया और ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही नाले के सफाई व खुले नालों पर पटिया लगाने के काम को भी तेजी से पूरा करने को कहा गया। नपा चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी अब्दुल मजीद ने कहा जहां कहीं भी दूषित पानी सप्लाई की शिकायत आ रही है वहां की सप्लाई बंद कर टैंकर से पानी सप्लाई का जलकल को निर्देश दे दिया गया है। इसके साथ ही नई पाइप लाइन का काम भी जल पूरा करने को ठेकेदारों से कहा गया है।


खाद्य विभाग ने शुरू की कार्रवाई, धड़ाधड़ गिरे दुकानों के शटर
तीन फूड इंस्पेक्टरों व पुलिस की लगी ड्यूटी
छह स्थानों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने
अमर उजाला ब्यूरो
मुबारकपुर। कस्बे में नये सिरे से फैले पीलिया के बाद स्वास्थ्य महकमा भी मंगलवार को सक्रिय नजर आया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम न छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी। खुले में खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानों का शटर गिरा कर भाग निकले।

कस्बे में स्थित हाफिजे मिल्लत के दो दिवसीय उर्स में आसपास के साथ ही पूरे कस्बे में फ्राई राइस, पूड़ी-हलुवा समेत अन्य तले भुने खाद्य पदार्थों की दुकानों सज गई थी जो उर्स की समाप्ति के बाद भी कस्बे में धड़ल्ले से चल रही थी। तले भुने खाद्य पदार्थ भी खुले में बेचे जा रहे थे। इन सामानों को खाने के बाद एक बार फिर लोग बीमार होने लगे। प्रशासन ने तीन सदस्यी फूड इंस्पेक्टरों की टीम को मुबारकपुर कस्बे में चेकिंग के लिए लगा दिया। इसके साथ मुबारकपुर थाने के पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया है। टीम ने दिनभर कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया और बहुत से दुकानदार दुकानों के शटर गिराकर भाग गए। वहीं जो दुकानें खुली मिलीं, उन्हें पीलिया के कंट्रोल होने तक बंद रखने का अनुरोध किया गया। खुले में और तले भुने खाद्य पदार्थो की बिक्री करने पर संबंधित दुकानों के खिलाफ कार्रवाई भी चेतावनी दी। वहीं फूड इंस्पेक्टरों की टीम ने दर्जन भर दुकानों व मकानों से खाद्य पदार्थो की सेंपुलिंग भी किया। जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने पर संबंधितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed