फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   किसानों ने हितकर और किसान नेता ने बताया झुनझ़ुना

किसानों ने हितकर और किसान नेता ने बताया झुनझ़ुना

Fri, 08 Feb 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने हितकर और किसान नेता ने बताया झुनझ़ुना
अहरौला। प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को प्रदेश का भारी भरकम बजट पेश किया। इस बजट में पिछले वर्ष की तुलना में 12 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। सरकार ने इसमें सबसे ज्यादा किसानों पर फोकस किया है। सरकार के इस बजट को जहां किसानों ने अपने लिए हितकर बताया वहीं किसान नेता ने इसे सरकार द्वारा किसानों को दिया गया झुनझुना बताया। पखनपुर गांव के किसान नेता नरेंद्र सिंह ने कहा कि यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के द्वारा पेश किया गया है। जिसमें खासकर सबका ध्यान रखते हुए किसानों के लिए विशेष तवज्जो दी गई है। कम ब्याज पर फसली ऋण, हर जिले में सामान्य बिजली व्यवस्था, खाद भंडारण की व्यवस्था, आपदा मोचन निधि की व्यवस्था कर सरकार ने किसानों का विशेष ध्यान दिया है। सहुवल निवासी किसान अवधेश सिंह ने कहा कि इसके सरकार ने पिछले वर्ष की तुलना में 12 प्रतिशत ज्यादा का वजट पेशन किया है। इसमें हर तबके का ध्यान दिबया गया है खासकर किसानों के लिए बजट में बहुत कुछ प्रावधान किया गया है। कृषि विकास योजना के लिए 852 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से खोला जाएगा जिससे गन्ना किसानों के लिए सबसे बड़ी राहत होगी। कम ब्याज पर किसानों को ऋण दिए जाएंगे तमाम इस तरह की चीजें हैं जो किसानों के हित में हैं। किसानों को ध्यान में रखते हुए बजट बनाया गया है। खेमकरनपुर निवासी किसान हरिहर राय ने कहा कि प्रदेश सरकार का बजट कुल मिलाकर किसानों के हित में है। किसानों के लिए जो जरूरी है वह प्रावधान बजट में किया गया है। स्वास्थ्य शिक्षा, कृषि, गौ संवर्धन हर चीज का ध्यान रखा गया है। किसानों के लिए खासकर उर्वरक की उपलब्धता के लिए भंडारण के नियम बजट में बनाए गए हैं। कम ब्याज पर कर्ज देने का भी प्रावधान किया गया है हर जिलों को सामान बिजली व्यवस्था की गई है। निशुल्क बोरिंग तो किसानों के लिए सबसे बढ़िया सोच है। किसान नेता त्रिलोकीनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बजट में सब पर फोकस किया है। लेकिन कुल मिलाकर किसान को खाली झुनझुना थमा दिया गया है। कोई ऐसा प्रावधान नहीं किया गया जो सीधे किसानों को लाभ दे सके। हालांकि बजट में जो घोषणाएं की गई हैं उसका किसानों को बहुत सीधा लाभ नहीं मिलने वाला है तमाम लाभ उसी को मिलता है जो सक्षम और और समर्थ होता है। हम किसानों के लिए लगातार 10000 रुपये पेंशन मासिक की मांग कर रहे हैं। कहने के लिए यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया गया है लेकिन यह बजट चुनाव को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed