फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   स्वच्छता गोष्ठी और सुंदरकांड पाठ के बाद हुआ सामुहिक भोज

स्वच्छता गोष्ठी और सुंदरकांड पाठ के बाद हुआ सामुहिक भोज

Thu, 07 Feb 2019 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता गोष्ठी और सुंदरकांड पाठ के बाद हुआ सामुहिक भोज
आजमगढ़। उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से बुधवार को रानी की सराय विकास खंड परिसर में स्वच्छता गोष्ठी, सुंदर कांड पाठ के साथ सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों के साथ ही सफाई कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद और उपनिदेशक पंचायती राज जयदीप त्रिपाठी उपस्थित रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में डीपीआरओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव और अपर जिला पंचायत राज अधिकारी मक्कल यादव उपस्थित थे। स्वच्छता संगोष्ठी में वक्ताओं ने सफाई कर्मियों को गांवों में स्वच्छता रखने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए कहा। ताकि शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल स्वच्छता की अलख से जनपद स्वच्छ और निर्मल हो सके। इसके बाद सामूहिक भोज में अधिकारियों के साथ ही सफाई कर्मियों ने भाग लिया। इस मौके पर सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष सीपी यादव, प्रदेश संगठन मंत्री और महामंत्री नवीन कुमार चतुर्वेदी, रामप्रताप, नंदलाल चौहान, विरेंद्र यादव, मंजीत, मीडिया प्रभारी गुलाब चौरसिया, पंचरतन सिंह, अनिल मौर्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed