फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   डीएम ने वन विभाग से तलब की पौधरोपण की रिपोर्ट

डीएम ने वन विभाग से तलब की पौधरोपण की रिपोर्ट

Fri, 16 Nov 2018 11:35 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने वन विभाग से तलब की पौधरोपण की रिपोर्ट
आजमगढ़। शासन ने इस वर्ष जिले में 16.50 लाखा पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया था। 15 अगस्त तक इस लक्ष्य को पूरा करना था, इसके लिए जिला प्रशासन ने भी विभाग वार पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर जिम्मेदारी सभी विभागों को सौंप दी थी। विभागों ने हवा-हवाई कवायद कर कागजों में लक्ष्य को पूरा कर दिया। अमर उजाला ने 8 नवंबर के अंक ढूंढ़े नहीं मिल रहे लगाए गए पौधे शीर्षक से पौधरोपण में खेल की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने वन विभाग से विभाग व स्थलवार पौधरोपण की रिपोर्ट तलब की है। पर्यावरण संतुलन को लेकर शासन ने वृहद पौधरोपण अभियान चलाया था। जिले में साढ़े सोलह लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित था। जिसे वन विभाग समेत सभी सरकारी विभागों की मदद से पूरा किया जाना था। सभी विभागों को अलग-अलग लक्ष्य दिए गए थे और इसके बाद विभागों को यह निर्देश भी दिया गया था कि वे अपने द्वारा लगाए गए पौधे का स्थलवार रिपोर्ट भी वन विभाग को उपलब्ध करा दें। पौधरोपण अभियान में भी सभी विभागों ने जम कर खेल किया। कागजों में तो शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा दिखा दिया गया, लेकिन वास्तव में किसी भी विभाग ने अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा ही नहीं किया था। अमर उजाला ने अपने स्तर से पड़ताल कराई तो कई विभाग का पौधरोपण के नाम पर किया गया खेल सामने आ गया। डीआरडीए, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला पंचायत राज अधिकारी, राजस्व विभाग आदि ने तो हद ही कर दी थी। इनके द्वारा पौधरोपण के संबंध में अपनी स्थलवार रिपोर्ट भी वन विभाग को नहीं उपलब्ध कराई गई। अमर उजाला की खबर पर जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने वन विभाग को सभी विभागों द्वारा किए गए पौधरोपण की स्थलवार रिपोर्ट लेकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस भी विभाग द्वारा पौधरोपण के नाम पर खेल किए जाने की पुष्टि होगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed