फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पठन-पाठन बंद करने की दी चेतावनी

पठन-पाठन बंद करने की दी चेतावनी

Mon, 30 Jul 2018 12:15 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
पठन-पाठन बंद करने की दी चेतावनी

विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (रामजन्म सिंह गुट) की बैठक रविवार को मुकेरीगंज स्थित संगठन के कार्यालय में जिलाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।

इस अवसर पर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि 23 सूत्री मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 23 जुलाई को जो धरना दिया गया था। उसमें जिला विद्यालय निरीक्षक ने 24 जुलाई तक जून माह का वेतन सभी शिक्षकों, कर्मचारियों के खाते में भेज दिए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक खाते में वेतन की धनराशि नहीं पहुंची। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन के अंदर सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के खाते में जून माह का वेतन नहीं भेजा गया तो संगठन वेतन नहीं तो काम नहीं के साथ पूरे जिले में पठन-पाठन ठप करने के लिए बाध्य होगा। जिला मंत्री पंकज सिंह ने जिले के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों से पॉलिथीन का प्रयोग नहीं किए जाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को जिलाधिकारी द्वारा पौधरोपण का जो लक्ष्य रखा गया है संगठन उसमें बढ़चढ़ कर शामिल होगा। बैठक में शेर बहादुर सिंह यादव, अबरार अहमद, जीत बहादुर यादव, एमसी ब्राडवे, इंद्रजीत राम, श्रवण यादव, अतुल सिंह, मोहम्मद फरहान, मोहम्मद रजा, राहुल सिंह सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed