{"_id":"5ae4bea94f1c1b76098b6ee9","slug":"91524940457-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष सिंह और पंकज यादव ने बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष सिंह और पंकज यादव ने बढ़ाया जिले का मान
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। यूपीएससी परीक्षा में जिले के कई युवाओं ने आईएएस-आईपीएस बन कर नाम रोशन किया है। युवाओं की सफलता पर उनके परिजनों और ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है। कई स्थानों पर तो मिठाईयां बांट कर जश्न मनाया गया।
पवई संवाददाता के अनुसार सलारपुर गांव निवासी हर्ष सिंह पुत्र हरिशंकर सिंह का चयन आईपीएस में हुआ है। इनके पिता हरिशंकर सिंह वर्तमान में सीडीओ भदोही के पद पर तैनात है। हर्ष सिंह की शुरूआती शिक्षा लखनऊ से हुई। इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक करने के बाद आईआईटी रूढ़की से एमबीए किया। इसके पश्चात गुडगांव में कंसलटेंट के रूप मं कार्य किया। शुक्रवार शाम जारी हुए परिणाम में इनका चयन आईपीएस के रुप में हुआ। हर्ष की सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है। हर्ष दो भाई और एक बहन में सबसे बड़े है। गांव निवासी रामजनम सिंह, अखिलेश, श्रीकृष्ण तिवारी, अंबिका, टाईगर, शैलेंद्र, संतोष, प्रधान इंद्रसेन आदि ने बधाई दी है। फरिहां संवाददाता के अनुसार निजामाबाद के बघौरा इनामपुर गांव निवासी पंकज कुमार का चयन भी आईएसएस के रूप में हुआ है। पंकज ने यूपीएससी की परीक्षा में 782 वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। पंकज के पिता कालिका प्रसाद सेना से सुबेदार मेजर पद से सेवानिवृत्त है। पंकज की प्राथमिक शिक्षा इलाहाबाद और नासिक में हुई। पंकज ने अपनी सफलता का सारा श्रेय माता-पिता और परिवार के लोगों को दिया।