{"_id":"5a8dbe844f1c1b5e6e8b69f1","slug":"91519238788-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन बाधित करने की हो रही साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन बाधित करने की हो रही साजिश
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष अनीता साइलेस की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने मंडलायुक्त के पूर्व आदेश को संज्ञान में नहीं लेते हुए वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक को आदेशित किया है कि बिना ग्राम प्रधान के वेतन बिल प्रमाणित किए परिषदीय शिक्षकों का वेतन जारी न किया जाए।
उन्होंने कहा कि मंडलायुक्त ने शिक्षक प्रतिनिधियों को पूर्ण आश्वत किया था कि ग्राम प्रधान शिक्षकों की वेतनावली को प्रामाणित नहीं करेंगे, अलग से किसी शिक्षक की उपस्थिति के विषय में विभाग को सूचित करेंगे। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर फरवरी माह का वेतन बाधित किया गया तो शिक्षक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। बैठक में राकेशमणि त्रिपाठी, बृजभान यादव, शिवचंद यादव, संजय पांडेय, मनोज त्रिपाठी, दिनेश चंद्र पांडेय, नंद लाल यादव, उमेश चंद्र राय सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।