{"_id":"5a8479bd4f1c1b93268ba248","slug":"91518631357-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास हुआ जर्जर कार्यालय में रात बिता रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास हुआ जर्जर कार्यालय में रात बिता रहे कर्मचारी
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानागंज। स्थानीय विद्युत सब स्टेशन में कर्मचारियों के लिए बना सरकारी आवास काफी जर्जर हो चुका है। जिसके चलते कर्मचारी आफिस भवन में ही रात बिताने को मजबूर है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि गांव-गांव में शौचालय निर्माण के लिए सरकार अभियान चला रही है और इस सबस्टेशन पर तैनात कर्मचारी शौचालय के अभाव में खुले में शौच जाते है।
विद्युत सब स्टेशन जहानागंज पर कर्मचारियों के लिए आवास बने हुए है, जो वर्तमान में अत्यंत ही जर्जर हाल में पहुंच चुके है। जिसके चलते उक्त सरकारी आवासों में कर्मचारी रहने से डरते है। हालत यह है कि सभी कर्मचारी सब स्टेशन के आफिस भवन में ही दिन और रात डेरा डाले रहते है। सब स्टेशन पर वर्तमान में एक एसडीओ, एक जेई, तीन एसएसओ और पांच संविदा लाइन मैन तैनात है। आवास की व्यवस्था न होने से ये सभी कर्मचारी या तो आफिस परिसर में ही पड़े रहते है अथवा अन्यत्र आवास की व्यवस्था कर रहते है। सबसे महत्वपूर्ण तो यह है कि सब स्टेशन परसिर में शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां तैनात कर्मचारी नाम न छापने की शर्त पर कहते है कि सरकार भले ही गांव-गांव शौचालय का निर्माण करा रही है, लेकिन सरकारी कार्यालयों में इसकी व्यवस्था की ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते वे खुले में शौच को मजबूर है। इतना ही नहीं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए परिसर में इंडिया मार्का हैंडपंप तक नहीं लगा हुआ है। एसडीओ राजीव रंजन राय ने बताया कि कई बार उच्चाधिकारियों से इन समस्याओं की शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई काम नहीं हुआ है।