फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लालगंज और अतरौलिया का मेला आज, तैयारियां पूर्ण

लालगंज और अतरौलिया का मेला आज, तैयारियां पूर्ण

Wed, 04 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
लालगंज और अतरौलिया का मेला आज, तैयारियां पूर्ण
लालगंज/अतरौलिया। लालगंज और अतरौलिया कस्बे में गुरुवार को तीन दिवसीय मेले की शुरुआत होगी। मेले को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। वहीं समितियों ने भी पंडालों को आकर्षक रुप दिया है। साथ ही विभिन्न प्रकार के सामानों की दूकानें सज गई हैं।
विज्ञापन

अतरौलिया संवाददाता के अनुसार कस्बे में दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत नगर पंचायत अतरौलिया में तीन दर्जन से पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। कस्बे में लगने वाले मेले की तैयारियों पूर्ण हो चुकी है। अतरौलिया में तीन दिन चलने वाले मेले की शुरुआत पांच अक्तूबर से होगी। मेले को लेकर कस्बे मेें चहल-पहल बढ़ गई है। विद्युत झालरों की सजावट से पूरा नगर जगमगा उठा है। दुर्गा पूजा महोत्सव के मद्देनजर नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। तीन दिवसीय अतरौलिया का ऐतिहासिक मेला पांच से शुरु होगा और सात अक्तूबर को संपन्न होगा। मेले में दूर-दराज के लोग आते हैं। लालगंज संवाददाता के अनुसार लालगंज में शरद पूर्णिमा पर पांच अक्तूबर को मेला लगेगा। मेले में विभिन्न प्रकार की दूकानें सज गई हैं। मेले में विभिन्न समितियों ने मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सात अक्तूबर को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। लालगंज में लगने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कस्बे में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मां दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली है। चौकी प्रभारी लालगंज आरके सिंह ने बताया कि मेले के मद्देनजर चार थानाध्यक्ष, 12 एसआई, 60 कांस्टेबल, दस महिला आरक्षी, दस ट्रैफिक पुलिस एक कंपनी पीएसी लगाई गई है। यही नहीं पूरे मेला क्षेत्र में 12 सीसी कैमरा लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

रात भर भक्ति रस में गोता लगाते रहे श्रद्धालु
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के बासगांव में दुर्गा पूजा का मेला सकुशल संपन्न हो गया। जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति बांसगांव की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। मंगलवार की रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस के सागर में सराबोर कर दिया। इस दौरान लग रहे जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसगांव स्थित जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से देवी जागरण के दौरान सर्वप्रथम मां दुर्गा की आरती उतारी गई। जागरण में गायक रामाशीष बागी ने शेरवा सवार मइया गरजत आवे हो, गवार लोगवा, माई के मरम न जाने हो गवार लोगवा और बाजेला शंख घरी घंटवा टनाटन गीत प्रस्तुत कर झूमने पर मजबूर कर दिया। अनिल सरगम ने निबिया की डाली मइया डाले ली झुलनर्वा औ चंदन श्रीवास्तव ने कवन फुलवा ओडऩ माई के कवन फूलवा दासन आदि भक्ति गीत सुनाकर भक्ति रस में सराबोर कर दिया।


मां के जयकारों से गूंजा गांव
ठेकमा। ब्लाक के मुड़हर गांव में जय शिव शक्ति समिति एवं क्षेत्रीय जनता के सहयोग से भटुवा बाबा के स्थान पर बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई। सुबह पूरे गांव में मां की प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ भ्रमण कराया गया। इसके बाद मंदिर में बजरंग मुनि के देख-रेख में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां की प्रतिमा को स्थापित किया गया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान लगे मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर आदित्य पाठक, राजीव राय, शैलेंद्र राय, दुर्गविजय, अजय, मनोज तिवारी, रामाश्रय राय आदि मौजूद रहे।


पुष्पनगर का मेला आज
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर में पांच अक्तूबर से शुरु हो रहे दो दिवसीय दशहरा मेला को सकुशल संपन्न कराने को लेकर बुधवार को पुष्पनगर में थानाध्यक्ष दीनानाथ पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मेला समिति के पदाधिकारी सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। थानाध्यक्ष ने लोगों से मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया। कहा कि कोई भी समस्या हो पुलिस को सूचित कराए। मेले में पर्याप्त सुरछा बल तैनात रहेगा। इस अवसर पर सुमंत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, आशू सिंह, कृष्णकांत सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, जनार्दन मिश्र, रामनाथ सिंह, अंजनी मिश्र, अनिल मिश्र, राना सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed