{"_id":"59d281bb4f1c1ba8538b5634","slug":"91506967995-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहिंसा के सच्चे ध्वजवाहक हैं महात्मा गांधी- इंदिरा देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहिंसा के सच्चे ध्वजवाहक हैं महात्मा गांधी- इंदिरा देवी
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। हर्रा की चुंगी स्थित राजकीय पालिटेक्निक कालेज का पहला दीक्षांत समारोह सोमवार को विद्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को नमन करने के साथ ही छात्र-छात्राओं में अंकपत्र और उपाधि का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि निवर्तमान पालिकाध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण और दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद वर्ष 2017 के लिए सिविल अभियंत्रण की प्रथम पाली में सर्वोच्च स्थान पर रही कंचन गुप्ता, द्वितीय पाली में सर्वोच्च स्थान पर रहीं ईशा साहू, इलेक्ट्रानिक अभियंत्रण में प्रथम स्थान पर रही साएमा फारूकी, विद्युत अभियंत्रण अर्चिशा यादव सहित राजकीय पालिटेक्निक भिलिहिली लालगंज की टापर अंकिता यादव सहित सभी उत्तीर्ण छात्र और छात्राओं को अंकपत्र और उपाधि वितरित की गई। मुख्य अतिथि निवर्तमान पालिकाध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अहिंसा के सच्चे ध्वज वाहक हैं। उनके पदचिह्नों पर चलकर मानव जाति वैश्विक स्तर पर हिंसात्मक ताकतों से निपटने में सक्षम है। पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी सादगी की सच्ची मिसाल हैं। दोनो महापुरुषों का जीवन चरित्र सदैव कर्मपथ पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। विशिष्ट अतिथि अखिलेश मिश्र गुड्डू ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए सरकार की नीतियों को जन कल्याणकारी बताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य इफ्तेखार अहमद, राजनाथ सिंह, रविंद्र यादव, जगदीश प्रसाद, सुभाष शुक्ला, धीरेंद्र सिंह, श्रुति सिंह, प्रेमानंद पटेल, संतोष कुमार, अरविंद यादव, गुलाम यजदानी आदि उपस्थित थे। संचालन देवाशीष श्रीवास्तव ने किया।