फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सुमन अध्यक्ष और चंद्रकांत बने जिलामंत्री

सुमन अध्यक्ष और चंद्रकांत बने जिलामंत्री

Wed, 27 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
सुमन अध्यक्ष और चंद्रकांत बने जिलामंत्री
आजमगढ़। वसीका नवीस संघ की बैठक बुधवार को उपनिबंधक कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से सुमन कुमार सिंह को संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही निजामाबाद तहसील के वसीका नवीस विनोद कुमार यादव और मेंहनगर तहसील के वसीका नवीस अभय सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। सदर तहसील के वसीका नवीस उदय प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष, चंद्रकांत तिवारी को जिलामंत्री, शैलेश कुमार सिंह को सर्वसम्मति से आडिटर चुना गया। संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने कहा कि संघ वसीका नवीसों के हक की लड़ाई को लड़ता रहेगा। हमें अपने संगठन से सभी वसीका नवीसों को जोड़ना है ताकि अपनी समस्याओं को दमदारी के साथ शासन तक पहुंचाया जा सके। इस मौके पर संजय कुमार प्रजापति, विनोद कुमार सिंह, जर्नादन सिंह, इब्नेहसन, राजेश उपाध्याय, अंबिका चौहान, रविंद्र कुमार यादव, देशराज सिंह, अमजद शेख, चंद्रभूषण पांडेय, सिंहासन सिंह, नार्गेंद्र चौबे, ओमप्रकाश, सुरेंद्र, लालचंद्र, कमलेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed