फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ग्रामीणों रूकवाई आरसीसी मार्ग की ढ़लाई

ग्रामीणों रूकवाई आरसीसी मार्ग की ढ़लाई

Sat, 02 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों रूकवाई आरसीसी मार्ग की ढ़लाई
लाटघाट। सगड़ी तहसील के मुजार सुरैना गांव में आरसीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार को इस मार्ग की ढलाई का कार्य होना था लेकिन ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए रोक दिया और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ ब्लॉक के मुजार सुरैना गांव में सूर्यदेव के घर से रघुनंदन के खेत तक आरसीसी रोड का 200 मीटर निर्माण ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। इस मार्ग का निर्माण सांसद निधि से कराया जा रहा है। मार्ग पर गिट्टी आदि डालने का कार्य पूरा हो चुका है। शनिवार को ठेकेदार द्वारा इसकी ढलाई का कार्य किया जाना था। जैसे ही मजदूर ढलाई के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने बालू की जगह पत्थर का बुरादा लगाने का आरोप लगाते हुए कार्य को रूकवा दिया और प्रदर्शन किया। मजदूरों ने इसकी सूचना ठेकेदार राजू सिंह को दी। मौके पर पहुंचे ठेकेदार राजू सिंह ने मौके पर गिराए गए बालू को उठवाया और कहा कि दूसरा बालू लाकर कार्य कराएंगे। तब जाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन को समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed