फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   91 sarakaaree to paanch praivet aspataalon par aaj lagega teeka

91 सरकारी तो पांच प्राइवेट अस्पतालों पर आज लगेगा टीका

Thu, 11 Mar 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
91 sarakaaree to paanch praivet aspataalon par aaj lagega teeka
आजमगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को जिले में कुल 91 सरकारी और पांच निजी अस्पतालों पर टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान 12 फरवरी को दूसरे चरण के तहत टीकाकरण कराने वाले फ्रंट लाइन वर्करों को जहां दूसरा डोज लगाया जाएगा तो वहीं वृद्धों और बीमार लोगों का भी टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में तीसरे चरण का टीकाकरण हो रहा है। इसके तहत 60 साल और उससे अधिक उम्र के वृद्धों और 45 से 59 साल के गंभीर रोगों से ग्रसित लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण की रफ्तार तेज करने के उद्देश्य को लेकर महकमा लगातार टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने की कवायद में जुटा है। इसके तहत बृहस्पतिवार को कुल 91 सरकारी अस्पतालों व पांच प्राइवेट अस्पतालों पर टीकाकरण किया जाएगा। सरकारी अस्पतालों पर जहां नि:शुल्क टीकाकरण होगा तो वहीं प्राइवेट अस्पतालों पर 250 रुपये प्रति डोज की दर से भुगतान करना होगा। प्राइवेट अस्पतालों के रुप में वेदांता अस्पताल, आनंद अस्पताल, शांति नर्सिंग होग, शिवा हॉस्पिटल और सरोज हॉस्पिटल शामिल है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को सभी केंद्रों पर 12 फरवरी को प्रथम डोज लेने वाले फ्रंट लाइन वर्करों को दूसरा डोज दिया जाएगा। सीएमओ ने अब तक टीकाकरण करा लिए हेल्थ व फ्रंट लाइन वर्करों से अपील किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करें। यदि किसी के मन में टीकाकरण को लेकर भ्रांति है तो उसे दूर करें ताकि टीकाकरण की रफ्तार को तेज किया जा सके।
विज्ञापन

उपलब्धता के आधार पर लगेगी वैक्सीन
सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि जिले में दो कंपनियों के वैक्सीन आए हुए है। इसके कोविडशील्ड व को-वैक्सीन शामिल है। उपलब्धता के आधार पर महमा इन वैक्सीन को सभी सरकारी व प्राइवेट सेंटरों पर उपलब्ध करा रहा है। प्रथम डोज जिसे कोविडशील्ड की लगी है तो दूसरी डोज भी उसे कोविडशील्ड की ही लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed