फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   89 couples held each other's hands in mass marriage ceremony

सामूहिक विवाह समारोह में 89 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

Thu, 05 Aug 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
89 couples held each other's hands in mass marriage ceremony
रानी की सराय। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को 89 जोड़े रानी की सराय में स्थित कृषि महाविद्यालय कोटवा परिसर में बने मंडप में वैवाहिक सूत्र में बंधे। वैवाहिक कार्यक्रम के सभी संस्कार गायत्री परिवार द्वारा संपन्न कराए गए। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जोड़ों ने जीवन भर साथ निभाने का एक दूसरे को वचन दिया। वहीं अल्पसंख्यक वर्ग से एक जोड़े को निकाह पढ़ाया गया।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से सामूहिक विवाह योजना के तहत 100 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन किया गया था।इनमें कुल 89 जोड़े मंडप में पहुंचे। जिसमें 88 जोड़े हिंदू और एक जोड़ा मुस्लिम था। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए और जीवन भर साथ निभाने का एक दूसरे को वचन दिया। वहीं अल्पसंख्यक वर्ग से एक जोड़े को निकाह पढ़ाया गया। इस दौरान दूल्हा-दुल्हनों को दान-दहेज का सामान दिया गया। विवाह का शुभारंभ जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने किया। समाज कल्याण विभाग की ओर से 100 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन पूरा करने का दावा किया गया था। लेकिन शादी में मात्र 89 जोड़े ही पहुंचे। किन्हीं कारणों से 11 जोड़े मंडप में नहीं पहुंचे। हालांकि विभाग की ओर से उनका इंतजार किया गया लेकिन वह नहीं पहुंचे। लालगंज ब्लाक से एक भी जोड़े सामूहिक शादी में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपनिदेश समाज कल्याण अधिकारी सुरेश चंद पाल, उपनिदेश अल्प संख्यक अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल, जिला समाज कल्याण विकास विनोद कुमार सिंह, सुनील राय, आलोक मिश्रा, रामप्रवेश, शेखर व सतीस सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक शादी में नहीं पहुंचे मुख्य अतिथि
आजमगढ़। सामूहिक विवाह योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना है। इस पर उनकी भी निगाहे टिकी रहती हैं। समारोह के मुख्य अतिथि रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह व विशिष्ट अतिथि अखिलेश मिश्रा इस शादी में नहीं पहुंच सके। बताया जाता है कि जिले में नोडल अधिकारी आए हुए थे। सभी उनके कार्यक्रम में ही व्यस्त रहे। समय न मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने फोन पर ही जोड़ों को आशीर्वाद दिया। साथ ही लोगों से न आने का खेद जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed