फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   850 TB patients coming every month, help worth Rs 1.72 crore in 11 months

Azamgarh News: हर महीने आ रहे 850 टीबी मरीज, 11 महीने में 1.72 करोड़ की मदद

Thu, 14 Nov 2024 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
850 TB patients coming every month, help worth Rs 1.72 crore in 11 months
बलरामपुर। जिले में टीवी की मरीजों में इजाफा हो रहा है। हर महीने 850 टीबी के मरीज पंजीकृत हो रहे हैं। जनपद में जनवरी से अब तक कुल 8743 टीबी मरीजों का पंजीकरण हो चुका है, इनमें से 6757 मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत एक करोड़ 72 लाख 74000 रुपये की सहायता दी गई है। अब तक 995 टीबी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मरीजों का रजिस्ट्रेशन टीबी के मरीजों के प्रति बढ़ती जागरूकता और लोगों की बढ़ती जांच की प्रवृत्ति का परिणाम है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि वर्ष 2023 में जनपद की 43 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है। इस वर्ष 2024 में कम से कम 650 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 11 से 30 नवंबर तक ब्लॉक स्तर पर सभी प्रधानों और सचिवों को प्रशिक्षित कर उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन

कोट

अभी जनपद में प्रति 1 लाख की जनसंख्या पर कम से कम 2000 बलगम जांच की जा रही है। क्षय रोग विभाग इन जांचों की संख्या को और अधिक बढ़ाने के लिए प्रयासरत है, ताकि टीबी के मामलों का शीघ्र पता चल सके और सही समय पर इलाज किया जा सके।
विज्ञापन


डॉ. सुरेन्द्र सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed