फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   85 schools did not online the data of students

Azamgarh News: 85 विद्यालयों ने नहीं ऑनलाइन किया छात्रों का डाटा

Mon, 17 Jul 2023 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
85 schools did not online the data of students
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक के सरकारी एवं मान्यता प्राप्त के जिन स्कूलों ने अब तक यू डायस पर छात्रों का डाटा अपलोड नहीं किया है। यदि 18 जुलाई तक डाटा अपलोड नहीं हुआ तो इन विद्यालयों की मान्यता रद्द हो सकती है। ऐसे सभी विद्यालयों तत्काल डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर मान्यता प्राप्त और सरकारी विद्यालयों के अध्यापकों कर्मचारियों और छात्रों का डाटा यू डायस प्लस पर अपलोड करना है। इसके लिए पहले 30 अप्रैल 2023 तक सभी विद्यालयों को डाटा अपलोड करना था, लेकिन समय सीमा के अंदर डाटा अपलोड न होने के कारण यह तिथि 10 मई तक बढ़ा दी गई। बावजूद इसके तमाम विद्यालयों ने डाटा ऑनलाइन नहीं किया। अंतिम अवसर देते हुए प्रदेश सरकार ने 18 जुलाई तक हर हाल में सभी विद्यालयों को डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया। अजमतगढ़ ब्लॉक के अभी 85 विद्यालयों ने डाटा अपलोड नहीं किया है। खंड शिक्षा शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह ने सभी शिक्षक संकुल प्रभारियों को संबंधित विद्यालयों पर संपर्क कर हर हाल में 18 जुलाई तक डाटा फीड करा लेने का निर्देश दिया है। कहा कि यदि समय सीमा के अंदर डाटा फीड नहीं हुआ तो विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed