फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   83713 registered in high school and 86271 in intermediate

Azamgarh News: हाई स्कूल में 83713 तो इंटर में 86271 ने कराया पंजीकरण

Thu, 25 Sep 2025 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
83713 registered in high school and 86271 in intermediate
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए नामांकन का कार्य चल रहा है। अब इसकी तिथि को बढ़ाकर 30 कर दिया गया है। वहीं अब तक जिले में हाईस्कूल के 83713 और इंटरमीडिएट में 86271 विद्यार्थियों ने अब तक पंजीकरण कराया है। बोर्ड की ओर से तिथि बढ़ने के बाद इसमें और इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वर्ष 2026 की परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं में प्रवेश की तिथि 27 सितंबर तक बढ़ा दी है। कक्षा 9 और 11 के छात्रों का परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि भी 27 सितंबर तक बढ़ाई गई है। डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं के संस्थागत या व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं से प्राप्त परीक्षा शुल्क 27 सितंबर तक संस्था के प्रधानाचार्य को एक साथ चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करना है। कक्षा नौ व 11 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का अग्रिम पंजीकरण शुल्क 27 सितंबर को मध्यरात्रि 12 बजे तक संस्था के प्रधान को कोषागार को जमा करना है। 28 से 30 सितंबर तक चेक लिस्ट प्राप्त कर विवरणों की जांच करनी है। संस्था को 10 अक्तूबर तक पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली व संबंधित कोष पत्र की एक प्रति यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में भेजे जाने के लिए हमारे कार्यालय में जमा करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed