फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   82 thousand stolen by breaking the lock of road lines shop in Azamgarh

रोड लाइंस शॉप का ताला तोड़ कर 82 हजार की चोरी

Fri, 28 Aug 2020 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
82 thousand stolen by breaking the lock of road lines shop in Azamgarh
सरायमीर। स्थानीय कस्बा के सिराजी का पूरा मुहल्ला स्थित एक रोड लाइंस ट्रांसपोर्ट शॉप का ताला तोड़ कर चोरों ने गल्ले में रखे 82 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने घटना के बाबत सरायमीर थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर मुहल्ला निवासी इंद्रेश यादव पुत्र रामबचन यादव सरायमीर कस्बे में लखनऊ-बलिया मार्ग पर सिराजी का पूरा मुहल्ले में रोड लाइंस ट्रांसपोर्ट की शॉप खोल रखा है। रोज की भांति बृहस्पतिवार की शाम दुकान बंद कर वह घर चला गया था। शुक्रवार की सुबह छह बजे न्यू इंडिया ट्रासंपोर्ट का ट्रक सामान लेकर आया था। लेबर ट्रक से सामान उतारने लगे। इसी दौरान एक लेबर की निगाह शटर पर पड़ी तो शटर उठा हुआ था। इसकी जानकारी लेबर ने इंद्रेश को दिया। सूचना पर इंद्रेश भाग कर मौके पर पहुंचा और दुकान का शटर खोल कर अंदर गया तो उसके होश उड़ गए। गल्ले में वह बैंक में जमा करने के लिए 82 हजार रुपये रखा था जो गायब था। इंद्रेश ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 पर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना भी किया। इसके बाद पीड़ित ने घटना के बाबत थाने पर तहरीर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed