फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चंडेश्वर में अध्यक्ष पद पर अभय का कब्जा

चंडेश्वर में अध्यक्ष पद पर अभय का कब्जा

Tue, 25 Dec 2018 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
चंडेश्वर में अध्यक्ष पद पर अभय का कब्जा
जहानागंज। चंडेश्वर स्थित श्री दुर्गाजी पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए सोमवार को मतदान और मतगणना का कार्य सकुशल संपन्न हो गया। इस दौरान 2566 मतदाताओं में से 1317 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में अध्यक्ष पद पर अभय यादव, महामंत्री पद पर दीपक यादव और उपाध्यक्ष पद पर विशाल यादव निर्वाचित घोषित किए गए। मतणना की समाप्ति के बाद विजयी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर अभय यादव को 759 मत और बादल सिंह ने 536 मत मिले। अभय यादव ने 223 मतों से विजेता घोषित किए गए। 16 मत अवैध घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद पर विशाल यादव को 613 मत, अनिल चौहान को 485 मत और आशीष कुमार गुप्ता को 185 मत प्राप्त हुए। इस तरह से विशाल यादव 128 मतों से विजयी घोषित किए गए। महामंत्री पद पर दीपक यादव को 881 मत और विकास सिंह को 417 मत प्राप्त हुए। दीपक यादव को 464 मतों से विजयी घोषित किया गया। उपमंत्री पद पर रविंद्र यादव को 661 मत और अरूण प्रजापति को 620 मत प्राप्त हुए। रविंद्र कुमार 41 मतों से विजयी घोषित हुए। वहीं कला संकाय में ओमकार यादव, विज्ञान संकाय में कौशल कुमार निगम, कृषि संकाय में संजय गुप्ता, शिक्षा संकाय में दीपक कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के लिए श्री दुर्गाजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदान का कार्य सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुआ। जो 1.30 बजे तक चला। इस दौरान प्रशासन की ओर से व्यापक मात्रा में फोर्स की तैनाती की गई थी। प्रत्याशियों के समर्थक बाहर नारे लगा रहे थे और अंदर प्रत्याशी हर मतदाता के सामने अपने पक्ष में वोटिंग करने के लिए हाथ जोड़कर अपील कर रहे थे। इस दौरान 2566 मतदाताओं में से 1317 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर बाद दो बजे से मतगणना शुरू हुई। जिसमें चुनाव अधिकारी डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. संतोष सिंह के साथ सिधारी, जहानागंज, मेंहनगर, मेहनाजपुर और रानी की सराय के थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed