फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एकता और भाईचारा बनाए रखने के लिए स्कूलों में हो कार्यक्रम

एकता और भाईचारा बनाए रखने के लिए स्कूलों में हो कार्यक्रम

Thu, 29 Nov 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
एकता और भाईचारा बनाए रखने के लिए स्कूलों में हो कार्यक्रम
आजमगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव की अध्यक्षता में जिला एकीकरण समिति की बैठक मंगलवार को विकास भवन सभागार में हुई। राष्ट्रीय एकता, भाई-चारा, धर्म निरपेक्षता एवं लोकतंत्र की भावना बढ़ाने और साम्प्रदायिक एकता एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण निरन्तर कायम रखने, महान विभूतियों की जयंती मनाने पर विचार-विमर्श किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि एकता और भाईचारा बनाए रखने के लिए इस तरह का कार्यक्रम स्कूल के कराया जाए। जिला एकीकरण समिति में सदस्यों की उपस्थिति कम पाए जाने पर प्रतिभाग सुनिश्चित कराने को कहा। विधायक निजामाबाद आलमबदी ने राष्ट्रीय एकता, भाई-चारा, धर्म निरपेक्षता तथा साम्प्रदायिक एकता पर अपना विचार व्यक्त किए। बताया कि हमारे निर्वाचन क्षेत्र में जितने भी स्वतंत्रता सेनानी शहीद हुए हैं, उनके संबंधित ग्रामों में गांव में जाने वाले रास्ते के मुख्य मार्ग पर उनकी यादगार में गेट बनाया गया है। एकीकरण समिति के उद्देश्यों का प्रचार प्रसार महाविद्यालयों में भी बैठक कर कराया जाए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि हमे नफरत की भावना को त्यागना चाहिए, नफरत की भावना रखने से हम कभी आगे नही बढ़ सकते हैं। सीडीओ कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता के लिए हमें मिलजुल कर रहना होगा। उमैर सिद्दकी, डिप्टी सीएमओ डॉ. परवेज अख्तर, प्रधानाचार्य जीजीआईसी सुधा सिंह, डॉ. हरिराम सिंह यादव, प्रभु नारायण पाण्डेय, डीडीओ रवि शंकर राय, जितेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed