फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चुनाव को बैलेट पेपर से कराए जाने की मांग

चुनाव को बैलेट पेपर से कराए जाने की मांग

Wed, 28 Nov 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
चुनाव को बैलेट पेपर से कराए जाने की मांग
आजमगढ़। अखिल भारतीय वीपी सिंह विचार मंच के जिलाध्यक्ष हंसराज यादव के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधि मंडल ने केंद्र सरकार को संबोधित तेरह सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को साैंपा। जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में दोहरे-तेहरे कराघात को समाप्त किए जाने, टोल टैक्स को समाप्त किए जाने, कृषि को उद्योग का दर्जा दिए जाने, किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किए जाने, फसलों का नि:शुल्क बीमा किए जाने, किसाने को बीज और खाद सस्ते मूल्य पर उपलब्ध कराए जाने, समाज के कमजोर वर्गो को दिए गए आरक्षण को पूरा किए जाने, कृषि और असंगठित मजदूरों को साल में दस माह रोजगार दिए जाने के साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बराबर मजदूरी देने का प्राविधान बनाए जाने, बिजली, पेट्रोल, डीजल और गैस को सस्ता किए जाने, चुनाव को बैलेट पेपर से कराए जाने सहित तेरह सूत्री मांगो को पूरा किए जाने की मांग की गई है। प्रतिनिधि मंडल में डा. नरेंद्र यादव, पूर्व मंत्री दलसिंगार यादव, राहुल यादव, दिनेश यादव, विनय प्रताप मौर्य, राजाराम यादव, डा. राकेश कुमार गौतम, डा. विपुल कुमार यादव, जितेंद्र यादव, जासे राम, राकेश सोनकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed