फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जनजागरण यात्रा के माध्यम से अयोध्या कूच का आह्वान

जनजागरण यात्रा के माध्यम से अयोध्या कूच का आह्वान

Fri, 23 Nov 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
जनजागरण यात्रा के माध्यम से अयोध्या कूच का आह्वान
आजमगढ़। राम मंदिर निर्माण को लेकर संतों के आह्वान पर 25 नवंबर को अयोध्या कूच का ऐलान हुआ है। जिसको लेकर विश्व हिन्दू परिषद लगातार जन जागरण अभियान चला रहा है। इसी के तहत गुरुवार को शहर में बाइक रैली निकाली गई और इसके माध्यम से जनमानस से अयोध्या में आयोजित धर्मसभा में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग का आह्वान किया गया। विश्व हिन्दू परिषद के बैनर तले मेहता पार्क से बाइक रैली की शुरूआत हुई। बाइक रैली मेहता पार्क से सिधारी, नरौली, सिविल लाइंस, बड़ादेव, मातबरगंज, मुख्य चौक, पुरानी कोतवाली, दलालघाट, कालीचौरा, डीएवी कालेज होते हुए मेहता पार्क पहुंच कर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से लोगों का आह्वान किया गया कि वे 25 नवंबर को अयोध्या में आयोजित धर्मसभा में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करें। इस अवसर पर राजेश, गौरव रघुवंशी, संतोष, रामकृष्ण मिश्रा, लालजी, ओमप्रकाश, अरविंद, सूरज, सन्नी, अर्पित, अविनाश समेत काफी संख्या में विहिप कार्यकर्ता मौजूद रहे। लालगंज संवाददाता के अनुसार देवगांव बाजार में गुरुवार को विहिप के बैनर तले जागरूकता को लेकर बाइक रैली निकाली गई। इस अवसर पर सीता चौहान, राम बिहारी गिरी, अनिल शर्मा, अनुज, अभिषेक, रूद्रदेव, जशवंत, उमेश, रविसेठ, अजय, अमित, सौरभ आदि मौजूद रहे। सरायमीर संवाददाता के अनुसार स्थानीय कस्बा स्थित ठाकुरद्वारा से विहिप के बैनर तले जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। हनुमंत सिंह के नेतृत्व में निकले इस रैली के माध्यम से लोगों को 25 नवंबर को अयोध्या पहुंचने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर अनिल सेठ, विक्की, विजय सोनी आदि मौजूद रहे। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार स्थानीय कस्बे में विहिप व हियुवा कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को अयोध्या कूच के लिए लामबंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed