फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   त्योहारों के मौसम में खपाए जा रहे डुप्लीकेट व एक्सपायरी सामान

त्योहारों के मौसम में खपाए जा रहे डुप्लीकेट व एक्सपायरी सामान

Fri, 02 Nov 2018 12:18 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
त्योहारों के मौसम में खपाए जा रहे डुप्लीकेट व एक्सपायरी सामान
आजमगढ़। त्यौहारों के इस सीजन में ग्राहक की जरा सी लापरवाही उसे भारी नुकसान पहुंचा सकती है। दुकानदार इन दिनों उनके यहां आ रही भीड़ को डुप्लीकेट व एक्सपायरी सामान थमा दे रहे हैं। इनमें खान-पान के साथ जेवरात, कास्मेटिक के सामान आदि शामिल हैं। ऐसे में खरीदारी करते वक्त काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है। दीपावली पर मिठाई की काफी डिमांड होती है। ऐसे में इसमें मिलावट भी ज्यादा होती है। डुप्लीकेट खोआ आदि का इस्तेमाल कर मिठाई कारोबारी मिठाइयां बनाते हैं और खरीदारों की भीड़ में उसे बेच भी आसानी से देते है। इनके अलावा कास्मेटिक के सामानों, सोने-चांदी के जेवरातों, सिक्कों आदि में भी डुप्लीकेसी ज्यादा होती है। इससे बचने के लिए ग्राहकों का सजग होना जरूरी है। त्यौहारों के इस सीजन में यदि ग्राहक ने जरा भी जल्दबाजी व लापरवाही किया तो निश्चित तौर पर उसे नुकसान उठाना पड़ सकता है। एक प्रमुख सराफा कारोबारी ने तो नाम न छापने के शर्त पर बताया कि डुप्लीकेट जेवरात के ऐसे सेट इन दिनों जिले में उपलब्ध है जिसे देख कर हम भी यह नहीं जान पाए कि वह नकली है। इन डुप्लीकेट जेवरातों की शाइनिंग, बनावट व कारीगरी हुबहु असली सोने-चांदी के जेवरातों के सामान है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर खपा दिए जाते है पुराने स्टाक
आजमगढ़। दीपावली के पर्व पर इलेक्ट्रानिक आइटमों की खरीद सर्वाधिक होती है। टीवी, फ्रीज, इंडक्शन चूल्हा व अन्य आइटमों की जम कर खरीद होती है। यहां भी दुकानदार ग्राहकों को चूना लगाते है। त्यौहारों की भीड़ में डुप्लीकेट व पुराने स्टाक आसानी के साथ खपा दिए जाते है। इंडक्शन चूल्हा व अन्य संबंधित उपकरणों में ग्राहकों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी कुछ ज्यादा ही देखने को मिलती है।
विज्ञापन


डिब्बा बंद ब्रांडेड मिठाई भी देख कर लें
आजमगढ़। आजकल कई बड़ी कंपनियां डिब्बा बंद मिठाईयां भी मार्केट में उपलब्ध करा रखी है। त्यौहारों के चलते मिठाई की दुकानों के अलावा जनरल स्टोरों पर कंपनियों ने अपना माल उपलब्ध करा रखा है। इसमें भी पुराने व डुप्लीकेट माल की भरमार है। कई नामी कंपनियों के नाम से डुप्लीकेट ब्रांडेड मिठाईयों का डिब्बा भी बाजार में उपलब्ध है। वहीं कई दुकानदार पुराने स्टाक को खपा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलावटी खाद्य पदार्थों पर लगाम लगाने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम लगी हुई है। शुक्रवार से विशेष चेकिंग अभियान शुरू होने जा रहा है। जिमसें लोकल मिठाईयों के साथ ही ब्रांडेड कंपनियों के मिठाइयों की भी जांच पड़ताल की जाएगी। जहां तक त्यौहारी सीजन में पुराने स्टाक, डुप्लीकेट व एक्सपायरी सामानों के खपाने की बात है तो निश्चित तौर पर ऐसा होता है और विभाग की इस पर पूरी नजर है।
डीके राय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed