फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   धान खरीद शुरू, पहले दिन बंद मिले पीसीएफ के 24 केंद्र

धान खरीद शुरू, पहले दिन बंद मिले पीसीएफ के 24 केंद्र

Thu, 01 Nov 2018 11:38 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
धान खरीद शुरू, पहले दिन बंद मिले पीसीएफ के 24 केंद्र
आजमगढ़। एक नवंबर से जनपद के 52 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो गई। हालांकि पहले दिन कहीं धान की आवक नहीं हुई। फसल अभी खेतों में ही है। पहले दिन पीसीएफ के 24 केंद्र बंद मिले। डिप्टी आरएमओ ने पांच क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

धान खरीद 2018-19 के लिए इस बार जनपद में 52 केंद्र बनाए गए हैं। सामान्य श्रेणी के धान का समर्थन मूल्य 1750 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। इसके अलावा 20 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त दिए जाएंगे। जनपद में एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। खाद्य विभाग के 20, पीसीएफ के 24, यूपी एग्रो के तीन, कर्मचारी कल्याण निगम के तीन, भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष 62300 एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। खाद्य विभाग को 40 हजार, पीसीएफ को 10 हजार, यूपी एग्रो को 6400, कर्मचारी कल्याण निगम को 3500, भारतीय खाद्य निगम को 2400 एमटी खरीद का लक्ष्य मिला है। पहले दिन जिला खाद्य विपणन अधिकारी आरपी पटेल ने क्रय केन्द्र खाद्य विभाग मुबारकपुर का आकस्मिक निरीक्षण 10.30 बजे किया। केन्द्र प्रभारी अतुल कुमार शर्मा उपस्थित थे। व्यवस्थाएं पूर्ण मिली। केंद्र का लक्ष्य 1800 एमटी है। केन्द्र पर धान की आवक नहीं मिली। क्रय केन्द्र खाद्य विभाग जीयनपुर में केन्द्र प्रभारी संतोष यादव स्टाफ सहित उपस्थित मिले। किसान रामविनोद आदि उपस्थित थे। क्रय केन्द्र खाद्य विभाग बिलरियागंज में तेजी से लक्ष्य के अनुरूप धान खरीद के लिए निर्देशित किया। क्रय केन्द्र खाद्य विभाग महाराजगंज में किसानों ने बताया कि अभी धान की कटाई चल रही है। क्रय केन्द्र पीसीएफ मन्दुरी क्रय केन्द्र बन्द पाया गया। जिला प्रबंधक पीसीएफ को क्रय केंन्द्रो का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed