{"_id":"5b5b62d24f1c1bc6508b7441","slug":"81532715730-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हड़ताल पर रहेंगे प्राइवेट चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हड़ताल पर रहेंगे प्राइवेट चिकित्सक
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। स्टेट और नेशनल हेडक्वार्टर आईएमए के आह्वान पर जिले के प्राइवेट चिकित्सक शनिवार को नेेशनल मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में हड़ताल पर रहेंगे। इस दिन को चिकित्सकों ने धिक्कार दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेंगी। आईएमए अध्यक्ष डा. स्वास्ति सिंह और सचिव डा. अर्चना मैसी ने बताया कि बिल के विरोध में की जा रही हड़ताल स्टेट और नेेशनल हेडक्वार्टर आईएमए के आह्वान पर की जा रही है। क्योंकि नेशनल मेडिकल कमीशन बिल पूर्णत: अलोकतांत्रिक और गरीबों के विरुद्घ है। इस बिल के माध्यम से एमसीआई के समस्त अधिकारों को केंद्रीयकृत करने का इरादा स्पष्ट दिखाई देता है। लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए एमसीआई को समाप्त कर राष्ट्र चिकित्सा आयोग का गठन अलोकतांत्रिक है। इससे राज्य चिकित्सा का प्रतिनिधित्व पूर्ण रूप से हाशिए पर कर दिया गया है। यदि यह बिल पास होता है तो विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। शनिवार को एनएमसी बिल के विरोध में सभी चिकित्सक शनिवार की सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। इस दिन को धिक्कार दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मरीजों को कोई परेशानी न हो इसके लिए उन्हें जानकारी दी जा रही है। इस दिन इमरजेंसी को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेेंगी।
विज्ञापन