{"_id":"5a832ecb4f1c1b0a7b8b6d59","slug":"81518546635-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार टूटने से बाधित रही फूलपुर और सरायमीर की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार टूटने से बाधित रही फूलपुर और सरायमीर की बिजली आपूर्ति
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजवां। फूलपुर स्थित शबाना रोड पर मंगलवार को बारिश के दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार पर 33 हजार वोल्ट लाइन का तार टूट कर गिर गया। जिसके कारण फूलपुर और सरायमीर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरे दिन के लिए बाधित हो गई।
फूलपुर नए पावर सब स्टेशन से तहसील मुख्यालय और फूलपुर नगर को बिजली आपूर्ति की जाती है। बिजली की सप्लाई के लिए शबाना रोड से 11 हजार वोल्ट की लाइन के माध्यम से नगर में बिजली आपूर्ति की जाती है। डा. खालिक के प्लाट के सामने 11 हजार की लाइन के तार को क्रास कर उसके ऊपर से सरायमीर में बिजली आपूर्ति के लिए 33 हजार केवीए का तार क्रास किया गया है। मंगलवार को सुबह आठ बजे के करीब बारिश के दौरान सरायमीर जाने वाली लाइन का तार अचानक टूट कर फूलपुर जाने वाली लाइन पर गिर गया। जिसके चलते फूलपुर और सरायमीर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। दोनों नगर पंचायत में लगभग सात घंटा बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिसके चलते लोग दिन भर परेशान रहे। इसे ठीक करने में विभाग के कर्मचारी पूरे दिन जूझते रहे। शाम करीब तीन बजे तार को जोड़कर बिजली आपूर्ति को बहाल किया जा सका। कस्बे के लोगों का कहना है कि यदि विभाग तार क्रासिंग के स्थान पर भूमिगत केबल लगा दे तो कभी भी लाइन बाधित नहीं होगी।