{"_id":"5a7b47bb4f1c1bb1208b7eb5","slug":"81518028731-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी वैज्ञानिकों ने जाना पशुपालकों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी वैज्ञानिकों ने जाना पशुपालकों का हाल
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में कृषि और पशुपालन की संभावनाओं की तलाश में विदेशी वैज्ञानिकों का दल बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा पहुंचा। जहां पशुपालन से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने के साथ ही जहानागंज ब्लाक क्षेत्र में पहुंच कर टीम ने मवेशियों व पशु पालकों की स्थिति की भी जानकारी ली।
जिले में आए विदेशी वैज्ञानिकों की टीम में यूनाइटेड किंगडम के डॉ. रिचर्ड मैनलोक, डॉ. पीतांबर कुशवाहा और डॉ. राहुल श्रीवास्तव शामिल थे। टीम के कोटवा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर पहुंचने पर वरिष्ठ पौध सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. रूद्र प्रताप सिंह ने टीम का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि टीम ने केंद्र का दौरा कर योजनाओं की जानकारी ली। जिले में छोटे और मझोले पशुपालकों द्वारा पाले जाने वाले पशुओं की स्थिति, समस्याओं, सरकार द्वारा चलाए जा रहे समस्याओं और अनुमय सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। केंद्र के पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. एलसी वर्मा और पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश ने टीम को विस्तृत जानकारी दी। इसे पश्चात टीम ने केंद्र पर किसानों के अवलोकन के लिए स्थापित प्रदर्शन इकाईयों ब्रायलर बकरी पालन, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, वर्मी कंपोस्ट, सूक्ष्मजीव मिश्रित कंपोस्ट, फसलों की उन्नत प्रजातियों की वैज्ञानिक पद्धति से बोआई आदि को भी देखा। इसके पश्चात टीम जहानागंज ब्लाक के जयरामपुर, सेमा और पुनर्जी गांव में पहुंच कर किसानों से मुलाकात किया और पशुपालन के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान टीम ने पशुपालकों की समस्याओं को भी जाना। इसके साथ ही बकरी और मुर्गी पालन में लगने वाली विभिन्न बीमारियों के लक्षण और रोकथाम के लिए अपनाई जाने वाली विधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर डॉ. आरके सिंह, डॉ. रणधीर नायक, राना पीयूष सिंह, डॉ. डीके सिंह, ग्राम प्रधान सेमा अमित कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह, नरसिंह यादव आदि मौजूद रहे।