{"_id":"5a3d49f84f1c1baa268b55df","slug":"81513966072-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब परिषदीय विद्यालयों की भी जारी होगी ग्रेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब परिषदीय विद्यालयों की भी जारी होगी ग्रेडिंग
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिलों की तर्ज पर अब परिषदीय विद्यालयों का सर्वेक्षण किया जाएगा। इस सर्वेक्षण के जरिए विद्यालयों की ग्रेडिंग निर्धारित की जाएगी। इस ग्रेडिंग में पांच स्थानों पर रहने वाले विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा। शासन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय की ओर से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है।
परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए जिले स्तर और ब्लाक स्तर पर बीडीओ की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। ब्लाक स्तर की समिति विद्यालयों में स्वच्छता की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जिसे जिला कमेटी के पास भेजा जाएगा। इसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर विद्यालयों की ग्रेडिंग की जानी है। जिले में परिषदीय विद्यालयों की संख्या 3250 है। इनमें से स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए 514 विद्यालयों का चयन किया गया है। बीडीओ की अध्यक्षता में गठित समिति अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। इस निरीक्षण में टीम द्वारा विद्यालयों में साफ-सफाई, रंगाई पुताई, विद्यालय की स्थिति आदि का जायजा लिया जाएगा। सर्वेक्षण में शीर्ष पांच विद्यालयों को पुरस्क़ृत कर प्रोत्साहित किया जाएगा।
000000
जिले के 514 परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता का सर्वेक्षण किया जाना है। इसके लिए जिला और ब्लाक स्तर पर समिति का गठन किया गया है। ब्लाक स्तर की समिति द्वारा उपलब्ध कराए गए सर्वेक्षण के आधार पर जिला स्तरीय समिति विद्यालयों की ग्रेडिंग का निर्धारण करेगी। जिसमें से पांच शीर्ष विद्यालयों को प़ुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
-डॉ. वीके शर्मा, डीआईओएस