फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हर निकाय में पुरुष मतदाताओं पर भारी आधी आबादी

हर निकाय में पुरुष मतदाताओं पर भारी आधी आबादी

Thu, 23 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
हर निकाय में पुरुष मतदाताओं पर भारी आधी आबादी
आजमगढ़। निकाय चुनाव के दिन बूथों पर सिर्फ महिलाओं की लाइन ही नहीं लगी रही, बल्कि मतदान में वो हर बूथ पर पुरुषों भारी रही है। आजमगढ़, लालगंज और अतरौलिया को छोड़ दिया जाए तो 10 निकायों में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत पुरुषों से कहीं आगे रहा। निकाय चुनाव में कुल महिला मतदाताओं की संख्या 119377 थी। इसमें से 72768 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। महिलाओं का कुल वोटिंग प्रतिश 60.95 फसदी रहा। वहीं, 136325 पुरुष मतदाताओं में 79070 मतदाताओं ने ही अपने मत का प्रयोग किया। इनका वोटिंग प्रतिशत मात्र 58 फीसदी रहा।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में राजनीतिक दलों ने महिलाओं की ताकत का भले ही कम कर कें आंका हो, लेकिन महिलाओं ने मतदान के प्रति बेहिसाब उत्साह देकर ऐसे राजनीति दलों को करारा जवाब दिया है। जिले के कुल 13 निकायों में 10 महिलाएं वोटिंग के मामले में पुरुषों से आगे रही हैं। निकाय चुनाव में इस बार कुल 255702 मतदाता थे। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 119377 थी। इसमें 72768 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। महिलाओं का कुल वोटिंग प्रतिश 60.95 फसदी रहा। वहीं, 136325 पुरुष मतदाताओं में 79070 मतदाताओं ने ही अपने मत का प्रयोग किया। इनका वोटिंग प्रतिशत मात्र 58 फीसदी रहा। मुबारकपुर पालिका में पुरुषों का वोटिंग फीसदी 63.34 रहा था महिलाएं इसने से एक कदम आगे 65 फीसदी पर रहीं। आजमगढ़ में 48.37 तो 47.03 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। नगर पंचायत निमाजाबाद में 56.58 फीसदी पुरुषों के सापेक्ष 64.42 फीसदी महिलाओं ने अपने मत का प्रोग किया। बिलरियागंज में पुरुष 60 फीसदी पर ही अटक गए तो महिलाओं वोटिंग में 75 फीसदी का आंकड़ा पार कर गईं। मेंगनगर में पुरुषों के 60.71 फीसदी मतदान के सापेक्ष 72.76 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले। अजमतगढ़ में पु्रुष 64.34 फीसदी पर ही अटक गए तो महिलाएं 74.38 फीसदी तक पहुंची। जीयनपुर में 66.79 फीसदी पुरुषों के सापेक्ष 77.72 फीसदी महिलाओं ने मतदान में हिस्सा लिया। लालगंज में महिलाएं मात्र थोड़े से अंतर से पु्रुषों के पीछे रह गईं। यहां 74.40 फीसदी पुरुषों के सापेक्ष 73.91 फीसदी महिलाओं ने मतदान में भाग लिया। सरायमीर में महिलाओं और पुरुषों की वोटिंग लगभग बराबर रही। फूलपुर में महिलाओं की वोटिंग 67.55 फीसदी रही तो पुरुष 62.37 फीसदी पर ही सिमट गए। अतरौलिया में महिलाएं पुरुषों से लगभग एक फीसदी पीछे रहीं। महाराजगंज में महिलाएं पुरुषों से आठ फीसदी तो माहुल में 12 फीसदी आगे रहीं। मतदान में उत्साह दिखाकर महिलाओं ने राजनीतिक दलों के स्पष्ट संदेश दे दिया है कि राजनीति में उनकी उपेक्षा की तो इसका खामियाजा उन्हें उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed