{"_id":"59f0df5b4f1c1bf3538b9461","slug":"81508958043-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाख लोग हो सकते हैं राशन लेने से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाख लोग हो सकते हैं राशन लेने से वंचित
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शासन के नियम के बावजूद 108169 लोग अपना आधार कार्ड राशन कार्ड से नहीं लिंक करा पाए हैं। जबकि विभाग की तरफ से इन्हें कई बार आधार कार्ड को लिंक कराने को कहा गया है। बार-बार की चेतावनी के बाद भी आधार कार्ड न लिंक कराने वालों को जल्द ही सुविधाएं देना बंद कर दिया जाएगा।
जिला पूर्ति कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक जिले के दो नगर पालिका और दस नगर पंचायतों में कुल 125 कोटेदार हैं। इसमें 4219 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। इनमें से 3784 लोगों का आधार कार्ड लिंक हो चुका है। जबकि 435 लोगों का अभी तक नहीं हुआ। इसी तरह से 35779 पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों में 30734 लोगों का आधार कार्ड लिंक हो गया है। 5035 लोगों का कार्ड अभी तक लिंक नहीं हो सका है। राशन कार्ड और खाते से जिन लोगों का आधार कार्ड लिंक कर दिया गया है। उन्हें आधार कार्ड के जरिए राशन दिया जा रहा। नगरी क्षेत्र के कोटेदारों के पास आधार कार्ड से राशन दिए जाने के लिए इलेक्ट्रानिक मशीनें भी उपलब्ध करा दी गई है।
इसी प्रकार से जिले के 22 ब्लाक में कुल 1975 कोटेदार हैं। यहां कुल अंत्योतय कार्ड धारक 101564 हैं। इनमें से 86387 लोगों का आधार कार्ड लिंक हो चुका है। जबकि 15177 लोगों का आधार कार्ड अभी नहीं लिंक हो सका है। इसी तरह से कुल पात्र गृहस्थी के 554282 कार्ड धारक हैं। इनमें से 466769 लोगों का कार्ड लिंक हो चुका है। महज 87522 लोगों का आधार कार्ड अभी तक लिंक नहीं हो पाया है। लिंक करने की प्रक्रिया जोर-शोर से शुरू है। ग्रामीण क्षेत्रों में नियम प्रभावी ढंग से लागू न हो पाने की स्थिति में इस माह राशन कार्ड धारकों को कोटेदार उनका आधार कार्ड लेकर अंत के चार नंबर रजिस्टर में दर्ज करके उन्हें राशन देंगे। उम्मीद की जा रही है कि अगले माह से ग्रामीणांचल में भी आधार कार्ड के हिसाब से ही सभी को राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर नगरीय क्षेत्र में आधार कार्ड लिंक करके ही धारकों को सरकारी सुविधा का लाभ दिया जा रहा। जिनके कार्ड लिंक नहीं हो सके हैं उन्हें लिंक कराने को कहा गया है। ग्रामीण क्षेत्र में आधार कार्ड लिंक कराने की प्रक्रिया चल रही है। कई लोग ऐसे भी हैं जो बार-बार कहने के बाद भी आधार कार्ड नहीं लिंक करा रहे हैं। यदि नहीं लिंक होगा तो उन्हें सुविधाओं से वंचित कर दिया जाएगा। - देवमणि मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी