{"_id":"66807604fe98a0f4a50fbb1c","slug":"81-thousand-free-books-of-first-and-second-class-arrived-azamgarh-news-c-191-1-svns1015-113691-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली और दूसरी कक्षा की आई 81 हजार नि:शुल्क पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली और दूसरी कक्षा की आई 81 हजार नि:शुल्क पुस्तकें
विज्ञापन
तीसरी से आठवीं तक की किताबें अप्रैल में आ चुकी हैं
ज्ञानपुर। जिले में पहली और दूसरी कक्षा की निशुल्क किताबें भी आनी शुरू हो गई। शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर 81 हजार पुस्तकों की खेप पहुंची। जिसे विभाग की ओर से कक्षाओं में रखा गया। सोमवार से इसको बीआरसी के माध्यम से विद्यालयों में भेजा जाएगा।
तीसरी से आठवीं तक की नि:शुल्क किताबें अप्रैल में आ चुकी थीं, लेकिन पहली और दूसरी की किताबें नहीं आ सकी। जिसको लेकर बेसिक शिक्षा विभाग से लेकर शिक्षक परेशान थे। विद्यालय खुलने के बाद बच्चे पुरानी किताबों को लेकर ही आ रहे थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि पहली और दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक लाख 60 हजार पुस्तकें आनी है। जिसकी पहली खेप 81 हजार की आ चुकी है। दो से तीन दिन में पूरी किताबें और कार्य पुस्तिका भी आ जाएगी। इसको बीआरसी पर भेजकर विद्यालयों पर पहुंचाया जाएगा।