फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   81 pairs of wrestlers tested their moves in the arena.

Azamgarh News: अखाड़े में 81 जोड़ी पहलवानों ने आजमाए दांव

Thu, 22 Oct 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
81 pairs of wrestlers tested their moves in the arena.
पवनी कला गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में कुश्ती दंगल में दांव-पेंच आजमाते पहलवान। स्रोत -
विजयादशमी पर पवनी कला गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में पारंपरिक विराट दंगल में विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने दमखम और दांव-पेच का प्रदर्शन किया। दंगल में कुल 81 जोड़ कुश्तियां हुईं। मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुश्ती प्रेमी जुटे रहे।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ पहलवानों के स्वागत और सम्मान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथियों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि पारंपरिक दंगल ग्रामीण संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं।
विज्ञापन

ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, साहस और खेल भावना विकसित करने के साथ भारतीय कुश्ती परंपरा को जीवंत बनाए रखते हैं। दंगल में महिला पहलवानों के चार जोड़ी मुकाबले भी हुए। प्रीति यादव और जैनिधि नेवी के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देव बदक कोटीसा, गाजीपुर और इसलोक गोरखपुर के बीच सात मिनट तक चले मुकाबले में इसलोक विजेता रहे। वहीं, आजमगढ़ के अनुज आर्य और वाराणसी के रोशन यादव के बीच आठ मिनट तक चले मुकाबले में रोशन यादव ने जीत दर्ज की।

अखाड़े में पहलवानों के दांव-पेच पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। बजरंगबली के जयकारों से परिसर गूंज उठा। संचालन वकील चौरसिया ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक लालगंज आजाद अरिमर्दन, मिथिलेश पांडेय, संजय पांडेय, सभाजीत पांडेय, प्रदीप सिंह, बंटू सिंह, दिलीप सिंह और अजीत लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed