फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   80 thousand looted from customer service center operator

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 80 हजार की लूट

Wed, 01 Sep 2021 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
80 thousand looted from customer service center operator
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत चुनुगपार गांव के पास मंगलवार की देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को पिस्टल सटा कर 80 हजार रुपये नकद लूट लिए। बदमाश संचालक की मोबाइल व बैग आदि भी लूट ले गए । पीड़ित ने घटना के बाबत थाने पर तहरीर दिया है।
विज्ञापन

जीयनपुर के जहरूद्दीनपुर गांव निवासी सादिक अहमद पुत्र वाजिद जीयनपुर कस्बा में मछली मार्केट के पास ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। रोज की भांति मंगलवार की रात नौ बजे वह बाइक से बैग में कैस आदि लेकर घर जा रहा था। अभी वह चुनुगपार के पास ही पहुंचा था कि एक बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। सादिक कुछ समझ पाता कि इसके पहले ही एक युवक ने पिस्टल निकाल कर उसे सटा दिया। इसके बाद 80 हजार रुपये कैश रखा बैग, मोबाइल व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने रात में ही पुलिस को सूचना दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुबह पीड़ित ने लिखित तहरीर भी थाने पर दे दिया है। महेंद्र शुक्ला, सीओ सगड़ी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, जीयनपुर कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed