फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   77 projects inaugurated, foundation stone of 454 laid on Republic Day

77 परियोजनाओं का लोकार्पण, 1200 आवासों का गृह प्रवेश, 454 का शिलान्यास

Fri, 17 Jan 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
77 projects inaugurated, foundation stone of 454 laid on Republic Day
गणतंत्र दिवस पर 77 परियोजनाओं का लोकार्पण, 454 का शिलान्यास
विज्ञापन

- जिला प्रशासन की ओर से 1200 लोगों को कराया जाएगा गृह प्रवेशब
- गो आश्रय स्थल, आंगनबाड़ी केंद्रों का ध्वजारोहण संग होगा लोकार्पण
- नर्सरी, शोरूम, सामुदायिक शौचालय, ग्राम पंचायत भवन का शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। पहली जनवरी और मकर संक्रांति के बाद अब जिला प्रशासन की ओर से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर जनपदवासियों को परियोजनाओं के रूप में सौगात देने की तैयारी कर ली गई है। अभियान के तौर पर इसे पूरा किया जाएगा। इसमें 77 परियोजनाओं का लोकार्पण, 1200 आवासों का गृह प्रवेश और 454 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इसमें अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल, आवास, मनरेगा और एनआरएलम से तैयार होने वाली नर्सरी, सामुदायिक शौचालय, ग्राम पंचायत भवन, एनआरएलएम के तहत शोरूम, आंगनबाड़ी केंद्र और प्रेरणा कैंटीन शामिल हैं।
---
आवासों की सौंपी जाएगी चाबी
गणतंत्र दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से 1200 ग्रामीण आवासों की चाबी लाभार्थियों को सौंप कर गृह प्रवेश कराया जाएगा। इसमें 50 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास और 1150 मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास शामिल हैं।
विज्ञापन

---
एक स्थायी और नौ अस्थाई गोआश्रय स्थलों का शुभारंभ
जिला प्रशासन की ओर से नौ अस्थायी गो आश्रय स्थलों का शुभारंभ किया जाएगा। सुरहन में बने बृहद गो संरक्षण केंद्र पर पशुओं को रखना शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि इसका शुभारंभ बाद में किया जाएगा। एक अस्थाई गो आश्रय स्थल का शिलान्यास भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
67 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण
मनरेगा से जनपद में 73 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें 67 आगंनबाड़ी केंद्र लगभग पूरे हो गए हैं। 26 जनवरी को इसका शुभारंभ होगा। इससे पहले ध्वजारोहण होगा। इसमें सात केंद्रों का कार्य थोड़ा शेष जिसे पूर्ण करने के लिए मशीनरी जुटी हुई है।
--
278 न्याय पंचायतों में नर्सरी का शिलान्यास
बीते साल राष्ट्रीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से मनरेगा से नर्सरी लगवाने की घोषणा की गई थी। कुल 278 न्याय पंचायतों में एक-एक नर्सरी लगवाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए समूहों का चयन भी हो गया है। जीरो कास्ट पर महिलाएं नर्सरी लगाएंगी और इसी से पौधरोपण का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
--
समूह की महिलाओं के लिए पांच शो रूम
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत अपना उत्पाद तैयार करने वाली महिलाओं के लिए विकास भवन के सामने पांच शोरूम की शिलान्यास किया जाएगा। इसमें महिलाएं अपने उत्पाद को बेच सकेंगी। शोरूम से उन्हें स्थायी दुकान मिलेगी। इसके साथ ही विकास भवन में प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ होगा।
---
110 स्थानों पर बनेंगे सामुदायिक शौचालय
ग्रामीण क्षेत्र में 110 स्थानों सामुदायिक शौचालयों का शिलान्यास भी किया जाएगा। दो लाख से बनने वाले इन शौचालयों में 24 हजार की धनराशि मनरेगा से और शेष धनराशि राज्य वित्त से खर्च की जाएगी। लागत से अधिक धनराशि लगने पर क्रिटिकल गैप, खनिज न्यास और जिला पंचायत से लगाई जाएगी। बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि गांव में 10 से ऐसे लोग जिनके पास शौचालय बनाने की जमीन नहीं हैं। उनके शौचालय ग्रामसभा की भूमि पर बनवा चाबी लाभार्थियों को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
---
49 गांवों में पंचायत भवन का शिलान्यास
49 गांवों में पंचायत भवन के निर्माण के लिए भी शिलान्यास किया जाएगा। एक पंचायत भवन के निर्माण पर 23 लाख का खर्च आएगा। इसके लिए ऐसे गांवों का चयन किया गया है, जहां पहले से कोई सरकारी इमारत न हो, बड़ी जनसंख्या वाला हो। पंचायत भवन के लिए प्रधानों की ओर से काफी समय से मांग की जा रही थी।
--
11 अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण
11 स्थानों पर अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण का कार्य भी 26 जनवरी को शुरू कराया जाएगा। इसे बनाने की स्वीकृति जिला प्रशासन की ओर से कुछ समय पहले दी गई थी। शिलान्यास अब किया जा रहा है।
--
11 शहरी विद्यालय में शौचालय
शहरी क्षेत्र के 11 परिषदीय विद्यालयों में शौचालय बनाने के लिए लगभग 50 लाख का प्रस्ताव गेल इंडिया को भेजा गया था। गेल इंडिया की ओर से इसे मंजूरी दे दी गई है। डीएम एनपी सिंह 26 जनवरी को इसका शिलान्यास करेंगे।

--
गणतंत्र दिवस पर जनपद में 77 परियोजना के लोकार्पण के साथ ही 454 का का शिलान्यास भी किया जाएगा। इसके साथ ही 12 सौ लाभार्थियों को ग्रामीण आवास की चाबी सौंप उनका गृह प्रवेश किया जाएगा। उक्त परियोजनाओं को अभियान के तौर पर पूरा किया जा रहा है। ध्वजारोहण के साथ इनका शुभारंभ होगा। - एनपी सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed