फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शाम चार बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

शाम चार बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

Sat, 11 May 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
शाम चार बजे से इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए रविवार की शाम चार बजे से कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वोटिंग कार्य संपन्न हो जाने के बाद पोलिंग पार्टियां अपनी मतपेटिका इन मार्ग से होकर स्ट्रांग रूम में जमा कराई जाएंगी। इस दौरान पार्टियों को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए पूरा रोडमैप तैयार किया है। साथ ही जगह-जगह सुरक्षा की अतिरिक्त व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक मो. तारिक के मुताबिक मऊ की तरफ से आने वाले मतपेटिका के वाहन बैठौली तिराहा, हाईडील चौराहा, नरौली होते हुए रेलवे स्टेशन तिराहा से मतपेटिका उतारकर मूसेपुर क्रासिंग होते हुए हुसेनगंज तिराहा, छतवारा, इटौरा से दाीहिने मुड़कर गंतव्य को जाएंगी। लाटघाट, जीयनपुर से आने वाली मतपेटिका के वाहन हाफिजपुर चौराहा, भंवरनाथ, करतालपुर, बागेश्वर चौराहा से नरौली होते हुए एफसीआई गोदाम में बने स्ट्रांग रुम में जमा कर मूसेपुर क्रासिंग से होकर जाएंगे। जबकि बिलरियागंज की तरफ से आने वाले वाहन जुनेदगंज चौराहा, भवरनाथ, बागेश्वर चौराहा, नरौली होते हुए जाएंगी।
विज्ञापन

इसी तरह कप्तानगंज, कंधरापुर की तरफ से भी मतपेटिका लेकर आने वाले वाहन गुजरेंगे। जबकि जहानागंज की तरफ की मतपेटिका इटौरा तिराहा, छतवारा, बेलइसा चौराहा से रेलवे स्टेशन तिराहा पहुंचेंगी और उतारकर विश्वकर्मा तिराहा, नरौली होते हुए जाएंगी। वहीं मुहम्मदपुर, रानी की सराय रोड की तरफ से मतपेटिका लेकर आने वाले वाहन सीधे बेलइसा चौराहा होकर स्ट्रांग रूम पहुंचेंगी और नरौली होते हुए वापस जाएंगी। मेंहनगर, तरवां की तरफ से आने वाले वाहन खरिहानी चौराहा, चक्रपानपुर, इटौरा, हुसेनगंज तिराहा, बेलइसा चौराहा होते हुए जाएंगी और नरौली होते हुए निकलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जहानागंज रोड की तरफ से एफसीआई गोदाम चकवल के स्ट्रांग रूम में जमा होने वाली मतपेटिका लेकर जहानागंज रोड की तरफ से आने वाले वाहन इटौरा जेल तिराहा से सुंभी मोड़ होते हुए सेवटा तिराहा से पहुंचेगी और पकड़ी, डीहा होते हुए मेंहनगर, चक्रपानपुर चौराहा, अकबेलपुर, जहानागंज होते हुए गंतव्य को जाएंगी। जबकि अतरौलिया की तरफ से मतपेटिका लेकर आने वाले वाहन कप्तानगंज, तहबरपुर, फरिहां, भाकरपुर चेकपोस्ट से रानी की सराय, ऊंची गोदाम होते हुए एफसीआई गोदाम में पहुंचेंगी। इसी प्रकार के निजामाबाद की तरफ से वाहन फरिहां, शंकरपुर चेकपोस्ट, ऊंचीगोदाम, खजुरा पुलिया, चक्रपानपुर होते हुए और फूलपुर पवई की तरफ के वाहन चेकपोस्ट, रानी की सराय, उंची गोदाम, चक्रपानपुर होते हुए जाएंगी। ईवीएम जमा कर अकबेलपुर तिराहा से जहानागंज, बेलइसा पुल पार कर रेलवे स्टेशन से दाहिने मुड़कर जाएंगी। वहीं बरदह, मुहम्मदपुर की तरफ से आने वाले वाहन रानी की सराय, ऊंची गोदाम होते हुए पहुंचेंगी और चक्रपानपुर चौराहा, अकबेलपुर , जहानागंज होते हुए रवाना होंगी। लालगंज की तरफ से आने वाले वाहन महामृत्युंजय डेंटल कालेज, एफसीआई गोदाम में उतारने के बाद पुन: पकड़ी, डीहा, चक्रपानपुर होते हुए जाएंगी।
आज भूलकर भी न जाएं इन मार्गों पर
एसपी ट्रैफिक मो. तारिक के मुताबिक रविवार की शाम तीन बजे से कार्य समाप्ति तक इन प्रमुख मार्ग पर वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। इसमें वाराणसी की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन (ट्रक, डीसीएम, ट्रेलर) को खरिहानी चौराहा से चिरैयाकोट रोड, देवगांव रोड पर डायवर्ट किया गया है। वहीं आजमगढ़ से आने वाले भारी वाहनों को जहानागंज से चिरैयाकोट रोड पर डायवर्ट किया गया है। जबकि खरिहानी चौराहा की ओर से आने वाले मतपेटिका वाहन चक्रपानपुर चौराहा से डीहा तिराहा की तरफ सभी प्रकार के हल्के व भारी वाहनों का एकल दिशा मार्ग प्रणाली लागू किया गया है। इसी तरह चकवल से सेटवा मोड़ तक वाहनों के लिए एकल दिशा मार्ग प्रणाली लागू की गई है। वाराणसी और जौनपुर से आने वाले भारी वाहन गंभीरपुर चौकी के पास खड़े कराए जाएंगे। ऐसे में वाहन चालक नियम का पालन कराने में सहयोग करें। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इन सड़कों से गुजरेंगे वाहन
एसपी ट्रैफिक मो. तारिक के मुताबिक रविवार को शाहगंज, फूलपुर से आने वाले भारी वाहन फरिहां, निजामाबाद, तहबरपुर, भंवरनाथ, हाफिजपुर चौराहा होते हुए। अतरौलिया, कप्तानगंज से आने वाले वाहन भंवरनाथ चौराहा से हाफिजपुर, बैठौली, सठियांव, जहानागंत होते हुए जाएंगे। गोरखपुर से आने वाले वाहन जीयनपुर से मुबाकपुर, सठियांव, जहानागंज होते हुए और मऊ रोड से आने वाले भारी वाहन सठियांव से जहानागंज होते हुए और गाजीपुर रोड से आने वाले भारी वाहन जहानागंज से सठियांव, बैठौली तिराहा, हाफिजपुर चौराहा होकर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed