{"_id":"5c782771bdec2259b05bd037","slug":"71551378289-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकायों को राज्यवित से 4.91 करोड़ रुपये जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकायों को राज्यवित से 4.91 करोड़ रुपये जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। कर्मचारियों के वेतन भत्ते और विकास कार्यों के लिए नगर निकायों को राज्य वित्त से 4.91 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। यह धनराशि फरवरी माह के लिए है। जिले के दो नगर पालिका परिषदों व ग्यारह नगर पंचायतों के लिए शासन ने यह धनराशि जारी की है।
शासन द्वारा जारी किए गए शासनादेश के अनुसार नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के लिए 1,46, 22,117 रुपये और मुबारकपुर के लिए 1,22,76,529 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं ग्यारह नगर पंचायतों में अजमतगढ़ के लिए 20,21,920 रुपये, अतरौलिया के लिए 13,87,390 रुपये, बिलरियागंज के लिए 20,40,388 रुपये, जीयनपुर के लिए 22,78,864 रुपये, लालगंज के लिए 23,61,183, महाराजगंज के लिए 15,71,822 रुपये, मेंहनगर के लिए 24,74,192 रुपये, निजामाबाद के लिए 19,75,080 रुपये, फूलपुर के लिए 17,55,183 रुपये, सरायमीर के लिए 30,27,666 रुपये और माहुल के लिए 14,05,371 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। नगर पालिका में आजमगढ़ के लिए, तो नगर पंचायतों में सरायमीर के लिए सर्वाधिक धनराशि दी गई है। उक्त धनराशि से कर्मचारियों के वेतन भत्तों का भुगतान किया जाएगा। इसके बाद जो शेष धनराशि होगी उससे विकास कार्य कराए जाएंगे।
दो नगर पंचातयों पर तैनात हुए अधिशासी अधिकारी
जिले के दो नगर पंचायतों पर ईओ की तैनाती शासन ने कर दी है। इन नगर पंचायतों में महाराजगंज व फूलपुर नगर पंचायत शामिल है। महाराजगंज में गुंजन कुमार को और फूलपुर में संपूर्णानंद तिवारी को अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। इन दोनों नगर पंचायतों पर ईओ का पद काफी दिनों से रिक्त चल रहा था। स्थायी ईओ के तैनात न होने से दोनों नगर पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो रहा था।