फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अंडरपास के लिए ग्रामीणों का धरना जारी

अंडरपास के लिए ग्रामीणों का धरना जारी

Thu, 07 Feb 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
अंडरपास के लिए ग्रामीणों का धरना जारी
आजमगढ़। अंडरपास बनाने की मांग लेकर शहर से सटे कम्हेनपुर के ग्रामीणों की ओर 24 दिनों से बुढ़िया मां के मंदिर के सामने निर्माणाधीन हाईवे पर दिया जा रहा धरना गुरुवार को भी जारी रहा। लालता राम ने बताया कि कम्हेनपुर के पश्चिम तरफ तमसा नदी, उत्तर तरफ नाला, दक्षिण तरफ हाईवे का पुल व पूरब तरफ से गांव में आने वाले संपर्क मार्ग 815 पर राष्ट्रीय राज मार्ग 233 का निर्माण कार्य चल रहा है। गांव और प्राथमिक विद्यालय के बीच एनएच का निर्माण होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होगी। जो बच्चे 400 मीटर दूरी तय कर विद्यालय जाते थे, अब एनएच के निर्माण के बाद बच्चे 10 किलोमीटर घूमकर विद्यालय जाएंगे। शासन-प्रशासन जब तक इस ओर सकारात्मक कदम नहीं उठाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। रामदास, प्रजाधर, रामपलट, हुलचन्द, अनिल, बलराम,, लौटन, घुरहू, मनीष, राजेन्द्र सिंह, मैनेजर सिंह, पिंटू, मूलचन्द, खुल्लू, रामपलट, राधेश्याम, सुक्खू, खुन्नू, रामू, रामभजन, सलता, श्रीराम, रामदास, दीपचन्द, फिरतू, बबलू नरेश, सच्चू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed