फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   किसानों की 50 एकड़ फसल जलमग्न

किसानों की 50 एकड़ फसल जलमग्न

Wed, 26 Dec 2018 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
किसानों की 50 एकड़ फसल जलमग्न
बिंद्राबाजार। क्षेत्र के खराटी और जमालपुर के बीच में माइनर ओवरफ्लो होने से किसानों की 50 एकड़ से ज्यादा फसल जलमग्न हो गई। अभी किसानों ने हाल ही में गेहूं की बुआई की थी। किसानों का कहना है कि फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। शारदा सहायक खंड 23 के माइनर अल्लीपुर, जहानियापुर, खराटी, बासुदेवपुर, जमालपुर होकर जाते है। इससे सैकड़ों एकड़ खेत की सिंचाई का कार्य होता है। खराटी और जमालपुर के बीच माइनर का बंधा पानी का दबाव बढ़ने पर सोमवार रात को ओवर फ्लो हो गया। किसानों की लगभग 50 एकड़ गेहूं की फसल पानी में डूब कर बर्बाद हो गई। खराटी निवासी छोटेलाल, रामफेर, जगन्नाथ, बासदेवपुर निवासी मोनू यादव, डब्लू, जमालपुर निवासी मुन्ना, रामस्वरूप प्रजापति आदि किसानों ने बताया कि माइनर की विभाग की ओर से सफाई और मरम्मत नहीं किया जाता है। मरम्मत नहीं होने से बंधा कमजोर हो गया है। पानी का दबाव बढ़ने से ओवरफ्लो होकर उनकी खेतों में घुस गया। उनकी गेहूं की फसल डूब गई। उन्होंने बताया गेहूं जल्द ही बोया गया था। फसल पूरी तरीके से बर्बाद हो जाएगा। किसानों की शिकायत पर विभाग की ओर से पानी का फ्लो कम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed