फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   विनय कुमार ने हासिल की दोहरी सफलता

विनय कुमार ने हासिल की दोहरी सफलता

Tue, 06 Nov 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
विनय कुमार ने हासिल की दोहरी सफलता
जहानागंज। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को जूनियर हाई स्कूल जहानागंज के खेल मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें पंद्रह सौ मीटर की दौड़ में विनय कुमार प्रथम रहे वही आठ सौ मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर दोहरी विजय हासिल किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग में पंद्रह सौ मीटर की दौड़ में रंजना प्रथम रही। आठ सौ मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में हौसल यादव प्रथम रही। चार सौ मीटर बालक वर्ग की दौड़ में अंगद कुमार और बालिका वर्ग में वंदना सरोज प्रथम रही। इसी प्रकार गोला थ्रो बालक वर्ग में संदीप यादव, बालिका वर्ग में आरती सरोज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में बेताब और बालिका वर्ग में साधना राजभर प्रथम रही। लंबी कूद बालक वर्ग में सूरज सरोज, बालिका वर्ग में पूजा सरोज प्रथम, ऊंची कूद बालिका वर्ग में महिला चौधरी प्रथम रही। इसी प्रकार कबड्डी बालक वर्ग में भुजही की टीम और बालिका वर्ग में भुजही की टीम प्रथम रही। वालीबाल प्रतियोगिता में बरहतिर जगदीशपुर प्रथम रही। प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितर पूर्व जिला व्यायाम अधीक्षक यदुनाथ तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed